अरवल- राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को अरवल ब्लॉक स्थित स्वतंत्रता सेनानी पार्क से भगत सिंह चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत के सम्मान और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति, स्वतंत्रता संघर्ष और राष्ट्र गौरव की भावना का प्रतीक है। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि “वंदे मातरम् का अपमान देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का अपमान है। राष्ट्रीय गीत का सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है। भाजपा राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों पर हमेशा मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
आक्रोश मार्च में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव कुमार, जिला मंत्री नितिश पासवान, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार,सह कार्यालय मंत्री संजय गुप्ता, वाणिज्य प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी दिपक शर्मा, विक्की दूबे अजय गुप्ता, रवि रंजन कुमार सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट