नवादा : जिले में अपराध चरम पर है। अपराधियों को पुलिस का भय समाप्त हो गया है। नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीडीह में लूटपाट के क्रम में वृद्धा राजकुमारी देवी की निर्मम हत्या का राजफाश हुआ भी नहीं कि सिरदला थाना क्षेत्र के अमझरी गांव में भूमि विवाद में देवर ने भाभी की पीट पीट कर हत्या कर दी। इसके कुछ दिन पूर्व भी 3 कदम जमीन को लेकर विवाद हुआ था तब इसकी शिकायत पीड़िता ने सिरदला थाने में की थी। बावजूद थानाध्यक्ष ने पीड़िता की एक नहीं सुनी।
विवाद इतना बढ़ गया कि बेरहमी से की गयी पिटाई के बाद महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान सिरदला के अमझरी गांव निवासी उमेश यादव की 40 वर्षिय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। आरोपी देवर दिनेश कुमार और राजेश कुमार फिलहाल फरार चल रहे है। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है। लेकिन सवाल वही! ” का वर्षा जब कृषि सुखाने”
भईया जी की रिपोर्ट
