नवादा : जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर साइबर ठगों के खिलाफ छापेमारी की। कार्रवाई में एक विधि-विरुद्ध सहित तीन साइबर ठग गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास से 29 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर 35,520 रुपए नकद जब्त किए गए। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गुप्त सूचना पर वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते से 24 वर्षीय युवक को पकड़ा गया। उसके पास 25 एंड्रॉयड फोन थे। सत्यापन में उसकी पहचान जमुई जिला के कुआबाग मोहल्ला निवासी केदार यादव के पुत्र साकेत कुमार के रूप में हुई। वह थैले में मोबाइल लेकर जा रहा था।
उसके खिलाफ वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 573/26 दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि चकवाय गांव में छापेमारी की। नरेश रविदास के 28 वर्षीय पुत्र कार्तिक रविदास को गिरफ्तार किया गया। फतहा नहर के पास से एक विधि-विरुद्ध को पकड़ा गया। दोनों के पास से चार एंड्रॉयड फोन बरामद हुए। 35,520 रुपए नकद मिले। इस मामले में थाना कांड संख्या 574/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट
