नवादा : जिले में अवैध बालू एवं गिट्टी के परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नहर पर स्थित बाबा धर्म कांटा के समीप अवैध गिट्टी लदे 12 चक्का ट्रक को जब्त कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर खान निरीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। खनन विभाग को अवैध रूप से गिट्टी के परिवहन की गुप्त सूचना मिली। खान निरीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में टीम ने संबंधित क्षेत्र में कार्रवाई की।
इस दौरान ट्रक संख्या JH12G1470 को जांच के बाद जब्त कर लिया गया। खनन विभाग की ओर से जांच के बाद जब्त वाहन पर 10 लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के बाद ट्रक को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया। जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन ने बताया कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अवैध बालू और गिट्टी के परिवहन में संलिप्त वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट