नवादा : जिले के नारदीगंज बाजार SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एक ग्राहक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। वैसे मैं इसकी पुष्टि नहीं करता। ग्राहक का आरोप है कि उसे बिना बताए उसके खाते से पैसे काट लिए जाते हैं। साथ ही, पासबुक से संबंधित कार्यों के लिए भी राशि वसूले जाने का आरोप लगाया गया।
हालांकि, बैंकिंग सेवाओं के नाम पर इस तरह की कथित वसूली का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले भी ऐसे आरोप सामने आते रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि यदि मिनी ब्रांच में अनधिकृत रूप से ग्राहकों से राशि वसूली जा रही है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ SBI की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है? क्या ऐसे मामलों में मिनी ब्रांच का लाइसेंस रद्द करने की कोई कार्रवाई होती है? यह जांच का विषय है।
भईया जी की रिपोर्ट