नवादा : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के लौंद टोला चमोथा में घर के गलियारे में लगी बाइक की चोरों ने चोरी कर ली। इस बावत वाहन स्वामी ने थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगायी है। रुपेश कुमार पिता बालमुकुंद मिश्रा का आरोप है कि बजाज प्लेटिन्म वाइक कि चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया है।
वाइक नम्बर बी आर 46 एफ/1144 नम्बर की गाड़ी घर के बगल गलियारा में लगा था जहां से अज्ञात चोरों ने वाइक की चोरी कर फरार हो गया। घटना देर रात में हुई। पीड़ित ने सिरदला थाना में आवेदन देकर बरामदगी कि गुहार लगायी हैं। अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट