नवादा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में दांगी जाति का प्रमाण-पत्र निर्गत कराने में आ रही समस्याओं को लेकर जिला जदयू अध्यक्ष राजकिशोर दांगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी रजौली एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के समक्ष छात्रहित एवं आम लोगों की समस्याओं को रखते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही, अपने अधीनस्थ प्रखंडों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया।
एसडीएम ने मामले को आगे बढ़ाते हुए जिला पदाधिकारी से संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कराने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही जिला प्रशासन के सहयोग से दांगी समाज के लोगों को जाति प्रमाण-पत्र बनवाने में आ रही समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। दांगी समाज के छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों के हित में उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से सराहनीय माना जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट