By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

70वीं BPSC में बेगूसराय के युवाओं का परचम, करीब 50 नवचयनित अधिकारियों का भव्य सम्मान

Swatva
Last updated: August 11, 2026 4:46 pm
By Swatva 15 Views
Share
6 Min Read
SHARE

बेगूसराय। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर बेगूसराय जिले का नाम रोशन करने वाले करीब 50 नवचयनित अधिकारियों के सम्मान में एक भव्य एवं प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न प्रशासनिक एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चयनित अधिकारियों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह माननीय न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नलिनी रंजन, दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सुमित कुमार वर्मा तथा श्रम अधीक्षक रतीश कुमार ने संयुक्त रूप से नवचयनित अधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक कुमार ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Contents
जनसेवा को प्राथमिकता देने की दी सलाहयुवाओं की सफलता को बताया गौरव का क्षणSDM, DSP समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर हुआ चयनअभिभावकों ने जताई खुशी
- Advertisement -

जनसेवा को प्राथमिकता देने की दी सलाह

समारोह को संबोधित करते हुए न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने नवचयनित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जब वे अपने-अपने पदों पर जिम्मेदारी संभालेंगे, तब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि सभी सफल प्रतिभागियों ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। अब उनके सामने अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की चुनौती है। लेबर कोर्ट के न्यायाधीश जितेंद्र कुमार ने भी सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बेगूसराय ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की सफलता जिले के अन्य प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों को भी प्रेरित करेगी।

युवाओं की सफलता को बताया गौरव का क्षण

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नलिनी रंजन ने कहा कि बेगूसराय जिले से एक साथ बड़ी संख्या में युवाओं का प्रशासनिक सेवाओं में चयन होना गौरव की बात है। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों से आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समझने और उनके समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। डॉ. सुमित कुमार वर्मा ने कहा कि सफल अभ्यर्थी जिले के युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। उनकी सफलता से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अन्य युवाओं में भी आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। श्रम अधीक्षक रतीश कुमार ने सम्मान समारोह के आयोजन की सराहना करते हुए सभी नवचयनित अधिकारियों और उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

SDM, DSP समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर हुआ चयन

सम्मान समारोह में SDM, DSP, RDO/BDO, RO, Supply Inspector, BPRO, Assistant Registrar, CTO, Assistant Planning Officer, State Tax Assistant Commissioner, CDPO, Probation Officer, BMWO, MEO सहित विभिन्न पदों पर चयनित प्रतिभागियों की मौजूदगी रही।

- Advertisement -

सम्मानित होने वाले सफल प्रतिभागियों में कांतेश कुमार, मनीष कुमार, चिरंजीवी कुमार, मुस्कान कुमारी, गौरव केसरी, निधि कुमारी, कौशल कुमार, प्रिंस कुमार, गौतम आनंद, संजीव कुमार, अमन राज, सुजय कुमार, शुभम कुमार, विश्वजीत कुमार, विशाल कुमार, सुजीत कुमार, कुमार सानु, रोहित विक्रांत, सचिन कुमार, अभिरुचि नारायण, अनीशा कुमारी, संजीत कुमार, विकास कुमार, सुचिता कुमारी, शुभ लक्ष्मी, राज कुमार, गौरव कुमार चौधरी, शिवम कुमार, विवेक कुमार, पियूष कुमार, केशव कुमार, कुमार संजीत, मंजू कुमारी, शुभम कुमार, अंकिता पंडित, राघवेंद्र कुमार, पिंकेश कुमार सिंह, राजू कुमार, Somya, Priyanshu Kumar, Harsh Kumar Singh, Prem Kumar, Nidhi Kumari, Varun Kumar, Rashmi Kumari, Nayan Kumar एवं Rakesh Kumar सहित अन्य सफल प्रतिभागी शामिल रहे।

अभिभावकों ने जताई खुशी

समारोह में नवचयनित अधिकारियों के अभिभावकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने बच्चों की सफलता पर अभिभावकों ने खुशी जाहिर करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

- Advertisement -

वक्ताओं ने कहा कि इन युवाओं की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे बेगूसराय जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता हासिल कर यह संदेश दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि आज सम्मानित किए गए ये नवचयनित अधिकारी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा के प्रतीक हैं। उम्मीद जताई गई कि आने वाले वर्षों में बेगूसराय के और भी युवा BPSC एवं UPSC जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले और बिहार का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में ग्रीन वैली स्कूल के प्राचार्य राजा कुमार, अधिवक्ता गुलशन कुमार, शैलेश जी सहित चयनित अधिकारियों के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दीपक कुमार की रिपोर्ट 

TAGGED: 70वीं BPSC, BEGUSARAI NEWS, बेगूसराय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आइए, तिरंगे के सम्मान में एक साथ कदम बढ़ाएँ- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
जिला स्तरीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित, विकासात्मक योजनाओं में तेजी लाने के लिए निर्देश
बिहारी समाज
शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप, मुखिया संघ ने प्रखंड समन्वयक के खिलाफ खोला मोर्चा
बिहारी समाज
स्थिर मन व शांत चित्त दिलाएगा सार्थक परिणाम : डॉ. बिंदा सिंह
शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आइए, तिरंगे के सम्मान में एक साथ कदम बढ़ाएँ- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
जिला स्तरीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित, विकासात्मक योजनाओं में तेजी लाने के लिए निर्देश
बिहारी समाज
शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप, मुखिया संघ ने प्रखंड समन्वयक के खिलाफ खोला मोर्चा
बिहारी समाज
स्थिर मन व शांत चित्त दिलाएगा सार्थक परिणाम : डॉ. बिंदा सिंह
शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

आइए, तिरंगे के सम्मान में एक साथ कदम बढ़ाएँ- जिला पदाधिकारी

अरवल - हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 09 अगस्त से 17…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला स्तरीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित, विकासात्मक योजनाओं में तेजी लाने के लिए निर्देश

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस की अध्यक्षता में जिला स्तरीय…

By Swatva

शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप, मुखिया संघ ने प्रखंड समन्वयक के खिलाफ खोला मोर्चा

नवादा : शौचालय निर्माण एवं भुगतान में कथित अनियमितता को लेकर जिले…

By Swatva

‘डायन’ बताकर महिला को चिता के पास ले गए लोग, पुलिस ने समय पर पहुंचाकर बचाई जान

नवादा : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बड़ही बीघा गांव में…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?