By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

पूर्णिया में बैंककर्मी ने बेटे के सामने शिक्षिका पत्नी को गोली से उड़ाया

Amit Dubey
Last updated: August 10, 2026 12:04 pm
By Amit Dubey 19 Views
Share
3 Min Read
पूर्णिया, बैंककर्मी, पति, हत्या, शिक्षिका, पत्नी
SHARE

पूर्णिया में घरेलू विवाद के बाद बच्चों के सामने ही एक बैंककर्मी पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में मौजूद 9 वर्षीय बेटे के सामने ही वारदात को अंजाम दिया गया। मृतका की पहचान अररिया जिले के रानीगंज विशनपुर निवासी राज कुमार यादव की 36 वर्षीय पत्नी शालिनी कुमारी के रूप में हुई है। शालिनी श्रीनगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षिका नियुक्त है जबकि उसकी हत्या का आरोपी पति राजकुमार यादव मधुबनी स्थित कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत है। दोनों अपने बच्चों के साथ पूर्णिया के केहाट थानांतर्गत रेणु नगर में किराए के मकान में रहते थे।

- Advertisement -

घटना का खुलासा मृतका के 9 वर्षीय बेटे के बयान से हुआ। बच्चे ने वारदात को अपनी आंखों से देखने की बात परिजनों को बताई। मृतका के मामा गौरी शंकर ने बताया कि घटना के बाद बच्चे ने फोन कर जानकारी दी कि उसकी मां को पापा ने गोली मार दी है। परिजनों के अनुसार, बच्चे ने बताया कि बीते दिन किसी बात को लेकर मम्मी-पापा के बीच विवाद हुआ था। बहस के दौरान पिता ने कथित तौर पर कहा कि आज सब खेल खत्म कर देते हैं और इसके बाद पिस्टल निकालकर पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद शालिनी खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। इसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शालिनी को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले गए। हालांकि, उनकी हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही के. हाट थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और कमरे से कारतूस का खाली खोखा बरामद किया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान के आधार पर घरेलू विवाद के कारण पति द्वारा पत्नी को गोली मारने की बात सामने आई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से खोखा जब्त कर जरूरी सबूत इकट्ठा किये हैं। आरोपी पति वारदात के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

TAGGED: पति, पत्नी, पूर्णिया, बैंककर्मी, शिक्षिका, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शिक्षा जागरूकता हेतु प्रभातफेरी‌‌ का आयोजन
बिहारी समाज
तिलैया जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
बिहारी समाज
जीरो टॉलरेंस एरिया में कचरे का अम्बार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
बिहारी समाज
सावन में शिवभक्ति में डूबा नगर, 125 लाख रुद्राक्ष से सजा साहेब कोठी शिव मंदिर बना आस्था का केन्द्र
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शिक्षा जागरूकता हेतु प्रभातफेरी‌‌ का आयोजन
बिहारी समाज
तिलैया जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
बिहारी समाज
जीरो टॉलरेंस एरिया में कचरे का अम्बार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
बिहारी समाज
सावन में शिवभक्ति में डूबा नगर, 125 लाख रुद्राक्ष से सजा साहेब कोठी शिव मंदिर बना आस्था का केन्द्र
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

शिक्षा जागरूकता हेतु प्रभातफेरी‌‌ का आयोजन

नवादा : बुद्धिजीवी विचार मंच के बैनर तले जिले के नरहट प्रखंड…

By Swatva

तिलैया जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

नवादा : केजी रेलखंड पर तिलैया जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक के लाइन…

By Swatva
बिहारी समाज

जीरो टॉलरेंस एरिया में कचरे का अम्बार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

नवादा : नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे सफाई ठेकेदारों…

By Swatva
बिहारी समाज

सावन में शिवभक्ति में डूबा नगर, 125 लाख रुद्राक्ष से सजा साहेब कोठी शिव मंदिर बना आस्था का केन्द्र

नवादा : सावन का पावन महीना शुरू होते ही संपूर्ण जिला समेत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?