नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के सुरजपुरा विद्यालय में शराब के नशे में धुत्त युवक ने शिक्षिका पर तलवार से हमला करने का असफल प्रयास किया। घटना गुरुवार की संध्या करीब चार बजे उस समय हुई जब बच्चों को अवकाश के बाद सभी शिक्षिका विद्यालय के बाहर बैठी थी।
आरोप है कि इतने से मन नहीं भरा तो रास्ते में छेंककर मारपीट की। डायल 112 को सूचित करने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हमले में प्रयुक्त तलवार बरामद कर थाना लाया।
इस बावत पीपरा गांव की शिक्षिका विम्मी कुमारी पति पति मुकेश कुमार के बयान पर आरोपी अजय कुमार पिता रामाशीष सिंह के विरुद्ध थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने कांड संख्या 382/26 दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट