अरवल -अपने जिले और माता-पिता के नाम को रोशन करने वाली होनहार छात्र अनामिका कुमारी को लगातार सम्मानित करने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में जदयू के प्रदेश नेता संतोष कुशवाहा और विनोद सिंह ने उनके पैतृक गांव कोरियम जाकर पुष्प गुच्छ के साथ अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अनामिका की सफलता जिले क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है आने वाले समय में अनामिका की कठिन परिश्रम के परिणाम स्वरूप लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुशवाहा रोहित सिंह अपनी समर्थकों के साथ मौजूद रहकर छात्र के आत्मविश्वास को भरपूर समर्थन किया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट