नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार बाइक चोरों का सेफ जोन बन गया है। हालात यह है कि आंख बंद डब्बा गायब की हो गयी है। सब्जी खरीदने गये युवक की बाइक गायब होना इसका ज्वलंत उदाहरण है।
सूचना थानाध्यक्ष को दी गयी है। बताया जाता है कि थाली थाना गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के हम भवनपुर गांव के किशोरी मिस्त्री अपनी बाइक एचजी डी एल एक्स नम्बर बी आर 02 ए एल 3066 नया खुरी पुल पर लगाकर सब्जी खरीदने सब्जी मंडी गये। वापस लौट कर देखा तो बाइक पाया।
पुल के फुटपाथ पर सामानों की बिक्री करने वालों से पूछताछ संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तत्काल सूचना थानाध्यक्ष को दी। बता दें अकबरपुर बाजार खुरी पुल व पुल से हाट पर जाने वाला पथ बाइक चोरों के लिए सुरक्षित जोन बन गया है। इसके पूर्व भी कई बाइकों की चोरी हो चुकी है।
भईया जी की रिपोर्ट