नवादा : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव में सुबह 8 वर्षीय बच्ची का शव खेत से बरामद हुआ है। बच्ची का शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बीती शाम बच्ची कलम लाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी और आज सुबह खेत से उसका शव बरामद हुआ।
परिजन दु/ष्कर्म के बाद ह/त्या की आशंका जाता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इस क्रम में आक्रोशितों ने जमुई-पकरीबरावां पथ को जामकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी आक्रोशितों को समझाने में लगे हैं लेकिन परिजन दोषी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। पथ जाम के कारण वाहनों की लम्बी कतारें लगी है।
भईया जी की रिपोर्ट