नवादा : जिले के हिसुआ शहर के राजगीर रोड में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया गया। शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन पूजा कुमारी ने किया। इस अवसर पर डिप्टी चेयरमैन टिंकू कुमार, वार्ड पार्षद संख्या-9 उदय बाला सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में क्लस्टर मैनेजर सुमित कुमार सिन्हा, ब्रांच हेड रंजन कुमार, असिस्टेंट ब्रांच हेड अमित कुमार के अलावा बैंककर्मी लकी कुमारी, राजू कुमार, भामिनी सिन्हा, आकाश सिन्हा एवं निशांत कुमार मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने नई शाखा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई।
ब्रांच हेड रंजन कुमार ने कहा कि हिसुआ में एक्सिस बैंक की नई शाखा खुलने से शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाएं, बचत एवं चालू खाता, ऋण तथा अन्य वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बैंकिंग सेवा प्रदान करना है। शाखा के उद्घाटन पर उपस्थित लोगों ने बैंक प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
भईया जी की रिपोर्ट