By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

भूमिहार ब्राह्मण या केवल भूमिहार, सदन में डिप्टी सीएम से भिड़ गए बीजेपी विधायक

Amit Dubey
Last updated: July 24, 2026 5:14 pm
By Amit Dubey 56 Views
Share
4 Min Read
भूमिहार, ब्राह्मण, विधानसभा, जीवेश मिश्रा, डिप्टी सीएम
SHARE

बिहार में जातिगत सर्वे के नाम पर हुई जातीय जनगणना के बाद सामने आए भूमिहार ब्राह्मण शब्द को लेकर आज विधान सभा में सत्तापक्ष के ही सदस्यों ने सरकार की खिंचाई कर दी। इस पर सम्राट सरकार को सदन में यह साफ करना पड़ा कि भूमिहार ब्राह्मण शब्द पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है, इस जाति को अब सिर्फ भूमिहार ही लिखा जाएगा। दरअसल, आज सदन में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा और जदयू कोटे से उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के बीच इस मुद्दे पर भिड़ंत हो गई। जीवेश मिश्रा ने सवाल उठाया कि मजबूत जाति को कमजोर करने के लिए उसे अलग-अलग दस्तावेजों में अलग-अलग नाम दिए जा रहे हैं। किसी विभाग में यह भूमिहार ब्राह्मण है तो कहीं केवल भूमिहार। भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण का उल्लेख राज्य सरकार के पुराने गजटों और जनगणना के अभिलेखों में मिलता है। उन्होंने 1931 की जनगणना का हवाला दिया जिसमें स्पष्ट रूप से ‘भूमिहार ब्राह्मण’ दर्ज है।

- Advertisement -

सरकार ने भूमिहार ब्राह्मण शब्द पर लगाई रोक

जीवेश मिश्रा ने कहा कि इसके बावजूद राज्य सरकार के कागजातों पर इस जाति के अलग-अलग नाम हैं और इसके कारण परेशानी हो रही है। जीवेश मिश्रा ने आगे कहा कि राज्य सरकार के कुछ दस्तावेजों में ‘भूमिहार ब्राह्मण’ और कुछ में केवल ‘भूमिहार’ लिखा होने से भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि जब बिहार के छात्र या अन्य लोग दूसरे राज्यों, विशेषकर दिल्ली, जाते हैं, तो वहां उनके जाति प्रमाणपत्र को लेकर आपत्ति की जाती है और उन्हें प्रमाणपत्र में सुधार कराने के लिए बिहार वापस भेज दिया जाता है। इससे लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इस मामले को ज्यादा उलझता देख जल्द ही विमर्श कर फैसला लेने की बात कहते सुनाई दिए।

विदित हो कि इसपर बहस की शुरुआत जातिगत सर्वे के नाम पर हुई बिहार की जातीय जनगणना के समय हुई थी। पिछले साल जब उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा थे तो उन्होंने लोगों की फरियादों को ध्यान में रखते हुए ‘भूमिहार ब्राह्मण’ को कागजातों पर रखे जाने के फैसले की जानकारी दी थी और कहा था कि अब सिर्फ मुख्यमंत्री की ओर से अनुमति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग नोटिफिकेशन जारी कर देगा। लेकिन, आज विधानसभा में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने सामने लाया कि यह काम हर विभाग में नहीं हुआ है और दो-तीन जातीय नामों के कारण छात्रों को बिहार से बाहर परेशानी हो रही है।

सदन के अंदर कागज हाथ में लेकर बहस कर रहे जीवेश मिश्रा से बाहर मीडिया ने विस्तार से जानकारी मांगी तो उन्होंने एक-एक बिंदु को सामने रखा। उन्होंने दिखाया कि 1951 के संयुक्त बिहार के हजारीबाग जिला गजेटियर में भी ‘भूमिहार ब्राह्मण’ जाति का उल्लेख स्पष्ट रूप से किया गया है। इसके अलावा वर्तमान बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के प्रमाणपत्रों में भी ‘भूमिहार ब्राह्मण’ लिखा जाता है। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पोर्टल पर भी अलग-अलग स्थानों पर ‘भूमिहार’ और ‘भूमिहार ब्राह्मण’ दोनों नाम दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सरकार से आग्रह किया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से अधिसूचना जारी कर सभी सरकारी अभिलेखों में एकरूपता लाई जाए और हर जगह ‘भूमिहार ब्राह्मण’ ही दर्ज किया जाए।

- Advertisement -
TAGGED: जीवेश मिश्रा, डिप्टी सीएम, ब्राह्मण, भूमिहार, विधानसभा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मृत्युंजय तिवारी, थामा कमल, BJP, ज्वाइन, RJD प्रवक्ता
RJD प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने थाम लिया कमल, अब BJP के लिए ही जिएंगे और मरेंगे
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज : नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, दो महिलाएं घायल
बिहारी समाज
नया बाजार में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का तीसरा दिन संपन्न
अर्थ बिहारी समाज
छात्र आंदोलन के मद्देनजर शहर में निकाला गया फ्लैगमार्च
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मृत्युंजय तिवारी, थामा कमल, BJP, ज्वाइन, RJD प्रवक्ता
RJD प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने थाम लिया कमल, अब BJP के लिए ही जिएंगे और मरेंगे
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज : नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, दो महिलाएं घायल
बिहारी समाज
नया बाजार में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का तीसरा दिन संपन्न
अर्थ बिहारी समाज
छात्र आंदोलन के मद्देनजर शहर में निकाला गया फ्लैगमार्च
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मृत्युंजय तिवारी, थामा कमल, BJP, ज्वाइन, RJD प्रवक्ता
देश-विदेश

RJD प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने थाम लिया कमल, अब BJP के लिए ही जिएंगे और मरेंगे

राजद से इस्तीफा देने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने आज शुक्रवार को…

By Amit Dubey

ब्रेकिंग न्यूज : नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, दो महिलाएं घायल

नवादा: जिले के नारदीगंज प्रखंड के सांगोवर गांव में शुक्रवार को आकाशीय…

By Swatva
अर्थ

नया बाजार में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का तीसरा दिन संपन्न

पूज्य श्याम चरण दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कराया कथा का…

By Swatva
बिहारी समाज

छात्र आंदोलन के मद्देनजर शहर में निकाला गया फ्लैगमार्च

नवादा : डीएम रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान, सदर एसडीपीओ हुलास कुमार,डीएसपी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?