नवादा : डीएम रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान, सदर एसडीपीओ हुलास कुमार,डीएसपी मुख्यालय निशु मलिक, नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा, स्वाट बल सहित पुलिस एवं प्रसाशन के नेतृत्व में नगर में फ्लैगमार्च निकाला गया।
जिला प्रसाशन ने इस दौरान छात्रों से अपील की है वो अपने पढ़ाई पर ज्यादा धयान दें,किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो नवादा पुलिस को संपर्क करें, किसी भी हिंसा या उपद्रव में शामिल न हो। फ्लैग मार्च नगर के विभिन्न सड़कों व मुहल्लों का भ्रमण किया तथा नागरिकों से किसी भी परिस्थिति में बच्चों से सड़कों पर निकल आंदोलन में भाग न लेने देने की अपील की।
भईया जी की रिपोर्ट