By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह की तैयारियों को ले डीएम एवं एसपी ने की संयुक्त समीक्षा

Swatva
Last updated: July 24, 2026 1:49 pm
By Swatva 250 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, भव्य एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित करने के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की समुचित तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभातफेरी में भाग लेने वाले विद्यालयों एवं विद्यार्थियों का चयन शीघ्र कर निर्धारित समय पर प्रभातफेरी का आयोजन सुनिश्चित कराया जाए। प्रभातफेरी में शामिल होने वाले बच्चों के लिए पेयजल, ओआरएस घोल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शिक्षकों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने कार्यालयों की व्यापक साफ-सफाई एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही नगर एवं जिले में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश प्रभारी जिला सामान्य शाखा एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को दिया।

मुख्य समारोह स्थल हरिश्चन्द्र स्टेडियम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को स्टेडियम परिसर तथा पहुंच पथों की साफ-सफाई, नालियों की सफाई एवं चूना छिड़काव कराने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को स्टेडियम में आवश्यक बैरिकेडिंग कराने तथा झंडोत्तोलन मंच की साफ-सफाई, ध्वजदंड की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया ।

मौसम की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हरिश्चन्द्र स्टेडियम में वॉटरप्रूफ पंडाल का निर्माण कराने, आम नागरिकों एवं अतिथियों के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सियों की व्यवस्था करने तथा समारोह के दौरान बैंड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय गान के गरिमापूर्ण आयोजन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों द्वारा लय, सुर एवं ताल के साथ राष्ट्रगान का अभ्यास कराया जाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित जनप्रतिनिधियों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, विशिष्ट नागरिकों एवं अन्य आमंत्रित अतिथियों को समय पर आमंत्रण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया, फेसबुक लाइव एवं केबल टीवी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर सफल प्रसारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समारोह स्थल पर पेयजल, चिकित्सा सुविधा, प्राथमिक उपचार एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में महादलित टोलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासन एवं आमजन के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच (Friendly Cricket Match) का आयोजन हरिश्चन्द्र स्टेडियम में किया जाएगा। वहीं संध्या समय नगर भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी गोपनीय शाखा, प्रभारी स्थापना शाखा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, जिलाधिकारी, नवादा, रवि प्रकाश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद
अपराध लेटेस्ट न्यूज़
199 लीटर महुआ शराब बरामद, चार मोटरसाइकिल जब्त
बिहारी समाज अपराध
जिले में ठप हुई 102 की एम्बुलेंस सेवा, मरीजों की बढ़ी परेशानी 
बिहारी समाज
आहर में डूबने से युवक की मौत से मचा कोहराम 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद
अपराध लेटेस्ट न्यूज़
199 लीटर महुआ शराब बरामद, चार मोटरसाइकिल जब्त
बिहारी समाज अपराध
जिले में ठप हुई 102 की एम्बुलेंस सेवा, मरीजों की बढ़ी परेशानी 
बिहारी समाज
आहर में डूबने से युवक की मौत से मचा कोहराम 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

199 लीटर महुआ शराब बरामद, चार मोटरसाइकिल जब्त

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने शराब‌ तस्करों व बाइक चोरों के…

By Swatva

जिले में ठप हुई 102 की एम्बुलेंस सेवा, मरीजों की बढ़ी परेशानी 

नवादा : जिले के सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी के एम्बुलेंस चालकों के…

By Swatva
बिहारी समाज

आहर में डूबने से युवक की मौत से मचा कोहराम 

नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के कोनिबर गांव में आहर में…

By Swatva

बदमाशों ने युवक को चाकू मिर दो हजार रुपए छिने

नवादा : जिले के नगर थाना क्षेत्र में युवक को चाकू मार लूट…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?