नवादा : मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली । वह पॉस्को एक्ट के तहत जेल में बंद था। सीढ़ी रूम में अपने गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या की। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कक्षपाल नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मंडल कारा अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता के अनुसार मृतक बंदी जिले के मेसकौर थाने के महाराजगंज गांव का निवासी 20 वर्षीय घनश्याम कुमार था। बताया गया कि कक्षपाल से उसने चाबी ली थी। इसके बाद सीढ़ी रूम में अपने ही गमछा से फांसी लगा लिया। उसे तत्काल जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कैदी को वार्ड खोलने के लिए कक्षपाल ने चाबी दी थी इस कारण उक्त कक्षपाल को निलंबित कर दिया गया है। जेल प्रशासन के साथ ही पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आत्महत्या की वजह को तलाशा जा रहा है है। इधर, कैदी के पिता रघु चौहान ने इस मामले की उच्चस्तरीय कराकर दोषी जेल अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
भईया जी की रिपोर्ट