अरवल : आइसा आरवाईए के नेतृत्व में आक्रोश मार्च भाकपा माले के बैनर तले निकाला गया ।भाकपा माले कार्यालय से विभिन्न मार्ग होते हुए बाबा साहेब के प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। जिसकी अध्यक्षता शुऐब आलम ने किया। सभा को अमन कुमार यादव सामाजिक कार्यकर्ता, नीतीश कुमार, शाह शाद, जितेन्द्र यादव ने संबोधित किया।
अपने संबोधन में जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि देश में हो रहे पेपर लिक के खिलाफ देश के राजधानी दिल्ली संसद भवन से कुछ दूरी पर जंतर मंतर पर छात्र संगठन आइसा, देश के जाने-माने वैज्ञानिक सोनम वांगचुक अनशन पर बैठकर मोदी सरकार में पेपर लीक के खिलाफ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा एवं देश में सभी शैक्षणिक संस्थान एवं इंस्टिट्यूट में बेहतर पढ़ाई की मांग कर रहे हैं लेकिन मोदी सरकार द्वारा अभी तक अनशनकारियों से बात नहीं कर और जबरदस्ती अनशनकारी को उठा ले जाना यह लोकतंत्र का काला धब्बा है जबकि बाबा साहब के संविधान में आंदोलनकारियो की आवाज को सुनने और समाधान के लिए प्रावधान किया गया है। लेकिन संविधान को खत्म करने वाली मोदी सरकार देश में अराजकता फैला रही है।
2014 में मोदी जी छात्र युवा नौजवानों को 2 करोड़ प्रत्येक वर्ष नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आसीन हुए लेकिन सत्ता मिलते ही शैक्षणिक संस्थान और इंस्टिट्यूट में शिक्षा बजट कटौती कर बेहतर पढ़ाई देने से वंचित किया और नई शिक्षा नीति लाकर देश के नौजवानों को बर्बाद करने में लगे हैं। आज देश के नौजवानों को व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के अंधकार में रखकर नफरत फैलाने का काम कर रही है। रेगुलेशन यूजीसी लागू नहीं ओबीसी, एबीसी अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति को शिक्षण संस्थानों, छात्रों पर अत्याचार करवाया जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों एवं केंद्रीय भर्ती की 90 परीक्षा में पेपर लीकद हुआ है। यह सब के जिम्मेवार भाजपा आरएसएस सरकार है।मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा व्यापम घोटाला हुआ था।जिसमें 70 गवाहों को हत्या करवाया गया था।
कामरेड जितेंद्र यादव ने बोले कि बोलने की आजादी खत्म कर रहा है डबल इंजन सरकार। सवाल पूछने पर झूठे मुकदमे में पूर्व विधायक व लोकप्रिय नेता महानंद सिंह के ऊपर फिर दर्ज किया गया। जिसके खिलाफ 21 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रतिरोध मार्च महागठबंधन की ओर से की जाएगी।हम आप से अपील करने आये है कि बोलने की आजादी और अधिकार के लिये तानाशाह सरकार के खिलाफ इस मार्च में शामिल हों। इस अवसर पर भाकपा माले के रामकुमार शर्मा, रमाकांत शर्मा, फराज, अरविंद कुमार, चितरंजन कुमार अनिल कुमार के अलावे सैकड़ों छात्र नौजवान मौजूद थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट