नवादा : जिले के रजौली में निलम्बित शिक्षिका से निलंबन मुक्त किये जाने के एवज में रिश्वत की मांग किये जाने का चर्चाओं का बाजार गर्म है। वैसे इसकी आधिकारिक पुष्टि तो कोई कर नहीं सकता न मैं कर रहा हूं लेकिन धुआं जब उठती है तब आग लगने की संभावना बनी रहती है। जब चर्चा जोरों पर है तब अवश्य ही दाल में कहीं न कहीं काला है। मामला सवैयाटांड़ पंचायत बाराटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय की निलम्बित नियोजित शिक्षिका दिव्या भारती से जुड़ा है। उक्त शिक्षिका के विरुद्ध कई गंभीर आरोप हैं जिससे संबंधित स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।
वैसे ग्रामीणों व अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षिका अधिकारियों की मिलीभगत विद्यालय आने के बजाय फर्जी इंटरनेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा वेतन प्राप्त कर रही है। उक्त मामले में एक पंचायत समिति की बिचौलिए की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल मामला चाहे जो हो लेकिन निलंबित शिक्षिका को निलंबन मुक्त किये जाने के एवज में लाख रुपए से अधिक रिश्वत मांगे जाने का बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
भईया जी की रिपोर्ट