नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के काशी बीघा गांव में इलाज के लिए कोलकाता गए एक व्यक्ति के घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की रात गृहस्वामी राजाराम सिंह इलाज कराने के लिए कोलकाता गए हुए थे। इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने उनके बंद घर में घुसकर अलमारी और बक्सा तोड़ दिए।
चोर घर में रखी पूरी जमा पूंजी, लगभग 15 लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि काशी बीघा गांव में यह तीसरी चोरी की घटना है, बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पीड़ित गृहस्वामी हिसुआ थाना पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट