पटना/बाढ़ : कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास का परिणाम हमेशा सफलता के रूप में मिलता है। इस कहावत को नीट (यूजी)-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मीसा भारती ने चरितार्थ कर दिखाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और वे अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। नीट (यूजी)-2026 का परिणाम घोषित होते ही मीसा भारती को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
अपनी सफलता पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, ईश्वर की कृपा, माता-पिता के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा शुभचिंतकों के आशीर्वाद का परिणाम है। मीसा भारती ने कहा, “मैं आगे भी पूरी लगन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखूंगी तथा एक सफल चिकित्सक बनकर अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने का प्रयास करूंगी।
मेरे पिता पत्रकार हैं और उन्होंने हमारे बेहतर भविष्य के लिए हमेशा कठिन परिश्रम किया है।” मीसा भारती के पिता एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि बेटी की सफलता से परिजन, मित्र और शुभचिंतक बेहद खुश हैं तथा सभी उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्होंने सभी शुभेच्छुओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट