नवादा : जिले के अकबरपुर में शराबी को नशे में धुत्त होकर थाना पहुंचना महंगा पड़ा। आया था सामान गायब करने की शिकायत करने पहुंच गया हवालात। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मानपुर गांव के संजय प्रसाद का पुत्र 35 वर्षीय दानी प्रसाद का सामान बाज़ार में कहीं गायब हो गया। शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। उसकी बोल में लड़खड़ाहट देख संदेह उत्पन्न हुआ। संदेह के आधार उसकी ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गयी जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
संतोष नहीं होने पर चिकित्सकीय जांच में शराब पीने की पुष्टि होते ही तत्काल गिरफ्तार कर लिया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस प्रकार दानी के साथ ” आये थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास” वाली कहावत चरितार्थ हो गयी।
भईया जी की रिपोर्ट