नवादा : सदर अस्पताल में इलाज के लिए आया कैदी फरार हो गया। फरार होने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी।नवादा सदर अस्पताल में इलाज के लिए आया कैदी फरार हो गया। फरार होने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। फरार कैदी की पहचान धमौल थाना क्षेत्र निवासी अलाउद्दीन मलिक का बेटा बंटी असगर मलिक के रूप में हुई है। वह धमौल थाना कांड संख्या 70/26 का अभियुक्त था।चोरी के एक मामले में उसे गिरफ्तार कर दो दिन पूर्व ही जेल भेजा गया था।
सीसीटीवी में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कैदी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कैदी रूम से निकलकर तेजी से भागता हुआ दिख रहा है। इस दौरान उसके पीछे सुरक्षा में तैनात एक सिपाही भी दौड़ता है। मगर वह उसे चकमा देते हुए फरार होने में सफल रहा। नवादा सदर अस्पताल में पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। बावजूद पुलिस की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है।
भईया जी की रिपोर्ट