नवादा : जिले के काशीचक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीसीएम के पद पर कार्यरत धनपत प्रसाद के पुत्र अमीश कुमार ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG-2026 में शानदार सफलता हासिल की है। इसने 720 में 631अंक प्राप्त कर घर परिवार का नाम रोशन किया है। बचपन से ही अमिश मेधावी छात्र रहा।
इसके पहले भी इसी साल जेईई में 97.4परसेंटाइल प्राप्त किया था। अमीश अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरु को दिया है।प्रथम प्रयास में ही सफलता से परिजनों मे काफी खुशी है। यह परिवार मूलतः जिले के रोह प्रखंड के बारा पांडे गांव का निवासी है। फिलहाल, परिवार के लोग नवादा शहर के वीआईपी कॉलोनी में रहते हैं।
भईया जी की रिपोर्ट