नवादा : जिले के वारिसलीगंज पुलिस साइबर ठगी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई में जुटी है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चला कर ठगों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी कड़ी मेंं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर पुलिस ने कोचगांव पंचायत की झौर गांव स्थित बगीचा में छापेमारी की । इस दौरान पेड़ के नीचे बैठकर ठगी कर रहे तीन युवकों समेत तीन विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। सभी के पास से मोबाइल फोन एवं डेटा सीट जब्त किया गया। जबकि पैंगरी गांव स्थित गोलका आम के पेड़ के पास छापेमारी कर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ठगों के पास से डेटा सीट एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया।
इस बाबत थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी तथा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया की सभी आरोपित संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के नाम पर सुलभ ऋण दिलवाने के बहाने ठगी के कार्य को रोजगार की तरह बना लिया है। दोनो गांवो से गिरफ्तार आठ ठगो में से तीन बालक को विधि विरुद्ध किया गया है। पैंगरी से गिरफ्तार अशोक गरॉय का पुत्र प्रशांत कुमार इससे पहले साइबर थाना नवादा के कांड संख्या 61/23 में आरोपित हुआ था जबकि वारिसलीगंज थाना में मारपीट की प्राथमिकी संख्या 184/23 में भी नामजद आरोपी है।
झौर गांव से गिरफ्तार ठगों में तीन विधि विरुद्ध समेत महेंद्र मांझी का पुत्र प्रेमन कुमार, राजेंद्र मांझी का पुत्र विनोद कुमार, इंदल मांझी का पुत्र विश्वकर्मा मांझी को गिरफ्तार किया गया। वहीं पैंगरी गांव में छापेमारी के दौरान जयनंदन राम का पुत्र प्रेमचंद्र राम तथा अशोक गरॉय का पुत्र प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ठगी के पास से एक कीपैड मोबाइल समेत कुल 14 एंड्रॉयड फोन तथा पांच पन्ने का डेटा सीट बरामद किया गया। बताया गया कि पैंगरी से गिरफ्तार प्रशांत ठगी के पूर्व के पूर्व के मामले में आरोपित है। सभी गिरफ्तार आरोपितो को जेल भेजने की तैयारी में प्रशासन जुटा है।
गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी
थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस, स्वाट टीम और वज्र टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। झौर गांव के पश्चिम स्थित बगीचे से महेंद्र मांझी का पुत्र प्रेमन कुमार, राजेंद्र मांझी का पुत्र विनोद मांझी, इंदल मांझी का पुत्र विश्वकर्मा मांझी तथा तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया।
पैंगरी में फाइनेंस कंपनियों के नाम पर कर रहे थे ठगी
इसके बाद थाना क्षेत्र के पैंगरी गांव स्थित सरकारी समरसेबल के पास से जयनंदन राम का पुत्र प्रेमचंद राम और अशोक गरॉय का पुत्र प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस सहित अन्य कंपनियों के नाम पर लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे।
सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस, कई आरोपी भाग निकले
एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी ठगी में व्यस्त थे और सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का उन्हें आभास नहीं हुआ, जिससे उन्हें मौके पर दबोच लिया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान कई अन्य साइबर अपराधी भागने में सफल रहे. उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
एसपी के निर्देश पर गठित हुई थी विशेष टीम
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार सभी आरोपियों ने पूछताछ में साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।बरामद मोबाइल और दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि ठगी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।प्रेसवार्ता के दौरान थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट