नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय पचरुखी गांव के छात्र को नीट परीक्षा में मिली सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बाजार के में रोड में बीज की दुकान चलाने वाले सतीश प्रसाद कुशवाहा का पुत्र पहला ऐसा छात्र है जिसे पूरे गांव ही नहीं पंचायत में डाक्टर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
नीट (NEET) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 8091 प्राप्त कर माता-अंजू कुमारी, आशा कार्यकर्ता, पिता-सतीश प्रसाद कुशवाहा, कृषि बीज एवं दवा विक्रेता ने अपने बेटे नीतिश कुमार को इस मुकाम तक पहुँचाने में जोखिम भरे विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए उच्च शिखर पर पहुंचाने का काम किया है।
गुदड़ी के लाल को जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद वर्मा, प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, मुखिया सरोज देवी, मुखिया पति प्रह्मचारी प्रसाद ने उनके आवास पर सम्मानित किया। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
भईया जी की रिपोर्ट