नवादा : जिले के की प्रखंडों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य सरकार द्वारा घोषित डिग्री कालेजों का शुभारंभ स्थानीय विधायक़ों की मौजूदगी में किया गया। अकबरपुर प्रखंड के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राजकीय डिग्री कॉलेज कुहिला के उद्घाटन समारोह में हिसुआ विधानसभा के विधायक अनिल सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में रजौली अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमन मुरारी तथा कॉलेज के प्राचार्य हरीनारायण चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दूसरी ओर गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सुघड़ी सर्वोदय विद्यालय में विधायक विनीता मेहता द्वारा उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक नई सौगात मिली है। उपस्थित अतिथियों ने कॉलेज के सफल संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
भईया जी की रिपोर्ट