नवादा : जिले में पड़ रही गर्मी और उमस ने न सिर्फ आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, बल्कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिले में लगातार बढ़ते पारे के बीच एयर कंडीशनर, कूलर और पंखों के अत्यधिक उपयोग से बिजली का लोड चरम पर पहुंच गया है। अत्यधिक लोड के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं।
स्थिति यह है कि गर्मी की इस सीजन यानी 10 अप्रैल से 13 जुलाई तक जिले भर में 200 से अधिक ट्रांसफार्मर अत्यधिक लोड और ओवरहीटिंग के कारण जल चुके हैं। ट्रांसफार्मरों के लगातार जलने और तकनीकी खराबियों के आने से विद्युत विभाग की मशक्कत काफी बढ़ गई है, और विभाग के अधिकारी व कर्मचारी दिन-रात मरम्मत कार्यों में जुटे हुए हैं।
गर्मी के इन दिनों में अत्यधिक लोड के कारण जिले भर में 200 से अधिक ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। ट्रांसफार्मर जलने से संबंधित क्षेत्रों में तात्कालिक रूप से संकट गहराते रहे हैं, लेकिन विभाग इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करता दिख रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट