By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

दसवीं और बारहवीं का जिला टॉपर एवं एनएमसीएच पटना से एमबीबीएस मे गोल्डमेडलिस्ट मॉडर्न स्कूल की पूर्व छात्रा डॉ. अवनी जमुआर का मॉडर्न कुंती नगर में भव्य स्वागत

Swatva
Last updated: July 15, 2026 12:43 pm
By Swatva 233 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर, नवादा की गौरवशाली पूर्व छात्रा डॉ. अवनी जमुआर द्वारा एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर विद्यालय परिवार ने उनका भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में निदेशक प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। नवमीं से बारहवीं के सैंकड़ों छात्रों ने पुष्प वर्षा कर शानदार सम्मान किया।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि डॉ. अवनी जमुआर ने पूर्व में अपनी दसवीं एवं बारहवीं की शिक्षा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर, नवादा से प्राप्त की थी। उन्होंने दोनों बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई दसवीं में 98% और बारहवीं में 97% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया था। 12वीं के बाद पहली बार में ही उन्होंने नीट की परीक्षा में 650 अंक प्राप्त कर एनएमसीएच पटना में एडमिशन लिया था। जहां एमबीबीएस की फाइनल परीक्षा में सभी विषयों में डिस्टिकशन और गोल्ड मेडलिस्ट की डिग्री प्राप्त कर उन्होंने विद्यालय एवं जिले का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। नीट की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर नालंदा मेडिकल कॉलेज से अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर गोल्ड मेडलिस्ट की डिग्री लेने के बाद नवादा पहुँची।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि डॉ. अवनी जमुआर की सफलता विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ अनुज सिंह ने कहा कि पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मॉडर्न में बेहतर व्यवस्था है इतना के बावजूद विद्यार्थी पटना ,कोटा जाकर अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद करते हैं। डॉ अवनी जमुआर से नवादा के विद्यार्थियों को सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

विद्यालय को अपनी इस प्रतिभाशाली पूर्व छात्रा की उपलब्धि पर गर्व है। आज नवादा जैसे छोटे शहर में देश स्तरीय शिक्षा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में उपलब्ध करवाया जा रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण डॉ. अवनी जमुआर के रूप मे देखा जा सकता है। जिन विद्यार्थियों को लगता है कि नवादा के बाहर ही रहकर कुछ किया जा सकता है ऐसा कुछ भी नहीं है।मॉडर्न में आपको पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। आप यहां भी अध्ययन करके अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं और कहीं ना कहीं कभी-कभी अभिभावक भी ठगे चले जाते हैं। अपने संबोधन में डॉ. अवनी जमुआर ने अपने गुरुजनों एवं विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन ने उनके जीवन को सही दिशा दी।

- Advertisement -

उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वो मॉडर्न स्कूल के शिक्षकगण और माता- पिता की वजह से संभव हुआ है। उन्होंने सभी का शुक्रिया और आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने डॉ. अवनी जमुआर के उज्ज्वल चिकित्सकीय जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष, गर्व और प्रेरणा का वातावरण बना रहा।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, जिला टॉपर, दसवीं और बारहवीं, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बाढ़ के विकास को मिलेगी नई गति, जिला बनने पर बाढ़ को मिलेगी प्राथमिकता : ललन सिंह
बिहारी समाज
पिता के कंधे पर बचपन, सामने ढाढर का पानी… हर बरसात ग्रामीणों की यही अग्निपरी‌क्षा
बिहारी समाज
युवती का शव मिलने से फैली सनसनी 
बिहारी समाज
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस एवं तीन पहिया वाहन संचालकों के साथ की बैठक, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का दिया निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बाढ़ के विकास को मिलेगी नई गति, जिला बनने पर बाढ़ को मिलेगी प्राथमिकता : ललन सिंह
बिहारी समाज
पिता के कंधे पर बचपन, सामने ढाढर का पानी… हर बरसात ग्रामीणों की यही अग्निपरी‌क्षा
बिहारी समाज
युवती का शव मिलने से फैली सनसनी 
बिहारी समाज
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस एवं तीन पहिया वाहन संचालकों के साथ की बैठक, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का दिया निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बाढ़ के विकास को मिलेगी नई गति, जिला बनने पर बाढ़ को मिलेगी प्राथमिकता : ललन सिंह

पटना/बाढ़ : केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ…

By Swatva

पिता के कंधे पर बचपन, सामने ढाढर का पानी… हर बरसात ग्रामीणों की यही अग्निपरी‌क्षा

नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड के पश्चिमी छोर से गुजरने वाली ढाढर…

By Swatva

युवती का शव मिलने से फैली सनसनी 

नवादा : नगर के सब्जी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य गेट के…

By Swatva

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस एवं तीन पहिया वाहन संचालकों के साथ की बैठक, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का दिया निर्देश

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?