By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

तेजी से बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप होगा नगर निकायों का पुनर्गठन, बिहार के शहरों की बदलेगी तस्वीर :नीतीश मिश्रा

Swatva
Last updated: July 14, 2026 3:57 pm
By Swatva 64 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना : नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार शहरी विकास की आवश्यकताओं के अनुरूप नगर निकायों के पुनर्गठन, उत्क्रमण तथा क्षेत्र विस्तार की दिशा में सुनियोजित पहल कर रही है। इसी क्रम में विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र भेजकर नगर निकायों से संबंधित औचित्यपूर्ण प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य के सतत एवं योजनाबद्ध शहरी विकास को नई गति मिल रही है। नगर निकायों के पुनर्गठन, क्षेत्र विस्तार एवं उत्क्रमण की यह पहल बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाओं तथा समावेशी विकास सुनिश्चित कर विकसित बिहार के संकल्प को साकार करेगी।

- Advertisement -

मिश्रा ने बताया कि जनगणना कार्य पूर्ण होने की निर्धारित तिथि 31 मार्च, 2027 के पश्चात राज्य में नए नगर निकायों के गठन, पुराने नगर निकायों के उत्क्रमण तथा क्षेत्र विस्तार से संबंधित प्रस्तावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि जनगणना कार्य पूर्ण होने तक राज्य के नगर निकायों में दो या उससे अधिक नगरपालिका क्षेत्रों को एक नगरपालिका क्षेत्र के रूप में गठित करने, नगरपालिका क्षेत्र से संलग्न ग्रामीण क्षेत्रों को संबंधित नगर निकाय में शामिल करने, नए नगर निकायों के गठन तथा पुराने नगर निकायों के उत्क्रमण से संबंधित प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे। इससे जनगणना के उपरांत आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया को शीघ्र गति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

मंत्री ने कहा कि राज्य के अनेक नगर निकायों में तीव्र गति से शहरीकरण हुआ है। इसके परिणामस्वरूप कई संलग्न नगर निकायों की भौतिक संरचना, विकास का स्वरूप तथा नागरिक सुविधाएं लगभग समान हो गई हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक दक्षता, बेहतर शहरी नियोजन एवं नागरिक सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे नगर निकायों को एकीकृत कर एक नगरपालिका क्षेत्र के रूप में गठित करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। राज्य के कई छोटे, तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों के नगर पंचायत से नगर परिषद तथा कुछ बड़े नगर परिषदों को नगर निगम के रूप में उत्क्रमित किए जाने की संभावनाओं पर भी वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप विचार किया जाएगा।

साथ ही जिन नगर निकायों के आसपास शहरी क्षेत्र का विस्तार हुआ है, वहां संबंधित नगर निकायों के क्षेत्र विस्तार के प्रस्तावों पर भी आवश्यक परीक्षण किया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शहरी विकास को सुव्यवस्थित, समावेशी एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना है। नगर निकायों का वैज्ञानिक पुनर्गठन, प्रशासनिक क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं, प्रभावी शहरी सेवाएं तथा योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विभाग इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, विधिसम्मत एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाएगा।

- Advertisement -

प्रभात रंजन शाही की रिपोर्ट

TAGGED: bihar news, patna khabar, patna news, नगर विकास एवं आवास मंत्री, नीतीश मिश्रा, पटना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नवादा का ‘गूगल मैन’: एक नाम सुनते ही बता देते हैं अधिकारियों की पूरी कुंडली
बिहारी समाज
ईरान, हमला, तेल टैंकर, बिहार, नाविक, मौत, राजदूत, तलब
ईरानी हमले में बिहार निवासी नाविक की मौत पर भड़का भारत, राजदूत तलब
देश-विदेश बिहारी समाज
गबन का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
बिहारी समाज
निर्माण के 2 महीने बाद ही उखड़ने लगी सड़कें
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नवादा का ‘गूगल मैन’: एक नाम सुनते ही बता देते हैं अधिकारियों की पूरी कुंडली
बिहारी समाज
ईरान, हमला, तेल टैंकर, बिहार, नाविक, मौत, राजदूत, तलब
ईरानी हमले में बिहार निवासी नाविक की मौत पर भड़का भारत, राजदूत तलब
देश-विदेश बिहारी समाज
गबन का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
बिहारी समाज
निर्माण के 2 महीने बाद ही उखड़ने लगी सड़कें
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

नवादा का ‘गूगल मैन’: एक नाम सुनते ही बता देते हैं अधिकारियों की पूरी कुंडली

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरा गांव के रहने…

By Swatva
ईरान, हमला, तेल टैंकर, बिहार, नाविक, मौत, राजदूत, तलब
देश-विदेश

ईरानी हमले में बिहार निवासी नाविक की मौत पर भड़का भारत, राजदूत तलब

ईरान से अमेरिका की जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा…

By Amit Dubey

गबन का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

नवादा : जिला शिक्षा पदाधिकारी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार…

By Swatva
बिहारी समाज

निर्माण के 2 महीने बाद ही उखड़ने लगी सड़कें

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड के सिमरकोल मोड़ से लेकर अनुमंडल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?