नवादा : जिले के रजौली प्रखंड के सिमरकोल मोड़ से लेकर अनुमंडल कार्यालय रामदासी तक सड़क का निर्माण 2 महीने पहले कराया गया। निर्माण के महज दो माह में ही सड़क जगह उखड़ कर क्षतिग्रस्त हो गया और गड्ढा बन गया। सड़कों पर दर्जनों स्थानों पर गड्ढे उभर आए हैं और कई हिस्सों में सड़क की परतें उखड़ने लगी है। ऐसे में राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पथ निर्माण विभाग द्वारा कार्य का जांच नहीं करने से सड़क क्षतिग्रस्त हो जाता है और क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत की जाती है उसके बाद भी सड़क ठीक-ठाक नहीं रहता। उखाड़ कर मरम्मती के बावजूद पुनः गड्ढा बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दो महीना में इस स्थिति का होना अनियमितता की ओर इशारा करता है।
पथ निर्माण विभाग के प्रावधान के अनुसार निर्माण के बाद 5 वर्षों तक रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी संवेदक की होती है और संवेदक के द्वारा थोड़ा सा अलकतरा सड़क पर चढाकर सड़क में दोनों तरफ लाइनिंग बनवाकर विभाग के अभियंताओं को शुभ लाभ का चक्कर लगाकर फर्जी जांच करवा कर पैसे की निकासी कर बंदरबाट कर लेते हैं। गुणवत्ता में अनियमितता बरतने के साथ सड़क निर्माण कर दिया जाता है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि धर्मपुर अलकतरा बेस कैंप के संवेदक अनिल यादव के द्वारा सड़क का घटिया निर्माण करवा दिया गया है जिससे 2 महीने में ही सड़क उखड़ना शुरू हो गया है। रजौली बजरंगबली चौक पर दर्जनों जगह सड़क उखड़ गया है, सिमरकोल मोड़ पर भी सड़क पूरा उखड़ गया है, प्रखंड कार्यालय के समीप भी सड़क उखड़ा हुआ है एवं ऐसे देखा जाए तो दर्जनों जगह सड़क उखड़ कर गड्ढा में तब्दील हो गया है।
भईया जी की रिपोर्ट