By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले में लालू को SC से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

Amit Dubey
Last updated: July 14, 2026 12:01 pm
By Amit Dubey 78 Views
Share
5 Min Read
राहत, लालू यादव, चारा घोटाला, देवघर, कोषागार, मामला, SC, जमानत, बरकरार
SHARE

राजद सुप्रीमो लालू यादव को चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले में बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में लालू यादव को मिली हुई जमानत को रद्द करने से इनकार करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के इस बारे में दिये गए आदेश पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। दरअसल, लालू यादव की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका CBI ने दाखिल की थी। लेकिन सर्वोच्च अदालत ने सीबीआई की इस याचिका पर कोई भी आदेश पारित करने से साफ इनकार कर दिया। झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में लालू यादव को जमानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट से इसी पर रोक लगाने की CBI की मांग अदालत द्वारा स्वीकार नहीं की गई।

- Advertisement -

दरअसल, CBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में जमानत दी गई थी। जांच एजेंसी ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने CBI की याचिका पर कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट को इस मामले में लंबित अपील की सुनवाई जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि यदि संभव हो तो छह महीने के भीतर अपील का निपटारा कर लिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में उठाए गए कानूनी सवालों को फिलहाल खुला रखा गया है। यानी भविष्य में सुनवाई के दौरान इन बिंदुओं पर विस्तार से विचार किया जा सकेगा।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दलील दी कि दोषी की सजा निलंबित करने का हाईकोर्ट का आदेश तथ्यात्मक रूप से गलत आधार पर दिया गया है। इससे पहले दोषी की सजा निलंबन की दो अर्जियां खारिज हो चुकी थीं, लेकिन तीसरी बार यह कहते हुए राहत दे दी गई कि उसने अपनी सजा का 50 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया है, जबकि यह तथ्य सही नहीं है। इस मामले में अलग-अलग मुकदमों में सजा हुई है, इसलिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 427 लागू होगी। ASG एसवी राजू ने आगे कहा कि इस प्रावधान के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति पहले से कारावास की सजा भुगत रहा है और बाद में किसी अन्य मामले में दोषी ठहराया जाता है, तो दूसरी सजा पहली सजा पूरी होने के बाद ही शुरू होती है, जब तक कि अदालत दोनों सजाओं को साथ-साथ चलाने का आदेश न दे। ट्रायल कोर्ट ने सभी मामलों को एक मानकर चलने की गलती की, जबकि सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले में स्पष्ट किया गया है कि धारा 427 सामान्य नियम है। इसके बावजूद हाईकोर्ट ने यह मान लिया कि दोषी आधी सजा पूरी कर चुका है, जबकि यह नहीं देखा गया कि उसकी सजाएं समवर्ती नहीं हैं। ASG राजू ने कहा कि बाद की सजा पहली सजा खत्म होने के बाद ही शुरू होगी। ऐसे में हाईकोर्ट ने जिस आधार पर यह माना कि दोषी 50 प्रतिशत सजा पूरी कर चुका है, वही आधार कानून और तथ्यों दोनों के लिहाज से गलत है।

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति जे.बी. सुंदरेश ने पूछा कि अपील किस चरण में लंबित है? इस पर ASG राजू ने कहा कि अपील की सुनवाई नहीं हो सकी है और देरी हुई है। इस पर जस्टिस एम एम सुंदरेश ने कहा कि अदालत अपील की सुनवाई में तेजी लाएगी और इसे छह महीने के भीतर सूचीबद्ध कर सुनवाई सुनिश्चित करेगी। दरअसल झारखंड हाईकोर्ट ने बीमारी के आधार पर लालू यादव को जमानत दे दी थी। CBI ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ ने सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल कर लालू की जमानत रद्द करने की मांग की है।

- Advertisement -
TAGGED: SC, कोषागार, चारा घोटाला, जमानत, देवघर, बरकरार, मामला, राहत, लालू यादव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

तेजी से बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप होगा नगर निकायों का पुनर्गठन, बिहार के शहरों की बदलेगी तस्वीर :नीतीश मिश्रा
बिहारी समाज
नवादा का ‘गूगल मैन’: एक नाम सुनते ही बता देते हैं अधिकारियों की पूरी कुंडली
बिहारी समाज
ईरान, हमला, तेल टैंकर, बिहार, नाविक, मौत, राजदूत, तलब
ईरानी हमले में बिहार निवासी नाविक की मौत पर भड़का भारत, राजदूत तलब
देश-विदेश बिहारी समाज
गबन का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

तेजी से बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप होगा नगर निकायों का पुनर्गठन, बिहार के शहरों की बदलेगी तस्वीर :नीतीश मिश्रा
बिहारी समाज
नवादा का ‘गूगल मैन’: एक नाम सुनते ही बता देते हैं अधिकारियों की पूरी कुंडली
बिहारी समाज
ईरान, हमला, तेल टैंकर, बिहार, नाविक, मौत, राजदूत, तलब
ईरानी हमले में बिहार निवासी नाविक की मौत पर भड़का भारत, राजदूत तलब
देश-विदेश बिहारी समाज
गबन का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

तेजी से बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप होगा नगर निकायों का पुनर्गठन, बिहार के शहरों की बदलेगी तस्वीर :नीतीश मिश्रा

पटना : नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि…

By Swatva
बिहारी समाज

नवादा का ‘गूगल मैन’: एक नाम सुनते ही बता देते हैं अधिकारियों की पूरी कुंडली

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरा गांव के रहने…

By Swatva
ईरान, हमला, तेल टैंकर, बिहार, नाविक, मौत, राजदूत, तलब
देश-विदेश

ईरानी हमले में बिहार निवासी नाविक की मौत पर भड़का भारत, राजदूत तलब

ईरान से अमेरिका की जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा…

By Amit Dubey

गबन का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

नवादा : जिला शिक्षा पदाधिकारी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?