By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

पटना से 4 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, आरा-गयाजी समेत 16 शहर होंगे कनेक्ट

Amit Dubey
Last updated: July 13, 2026 1:24 pm
By Amit Dubey 72 Views
Share
4 Min Read
रैपिड रेल, पटना, 4 रूट, नमो भारत, ट्रेन, आरा-गयाजी, 16 शहर, कनेक्ट
SHARE

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की तर्ज पर अब बिहार में भी कुल 4 रूटों पर रैपिड रेल दौड़ने वाली है। बिहार की सम्राट सरकार पटना से चारों दिशाओं में 4 बड़े नमो भारत कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस योजना के धरातल पर उतरते ही बिहार के 8 जिलों के करीब 16 छोटे-बड़े शहरों को राजधानी पटना से सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इन शहरों में आरा, गयाजी, जयनगर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, बेगूसराय जैसे अहम कॉरिडोर शामिल हैं। अभी रेलवे बिहार में जयनगर-पटना जैसे रूट पर मेमू ट्रेनों के रैक बदलकर नमो भारत रैपिड रेल का ट्रायल कर रही है। लेकिन असली रैपिड रेल ट्रांजिट कॉरिडोर के लिए 4 नए ट्रैक वाला प्रस्ताव तैयार किया गया है। मालूम हो कि नमो भारत ट्रेनें 160 किमी की रफ्तार से चलती हैं और मेट्रो या आम ट्रेनों के मुकाबले आधे या एक घंटे में बड़े शहरों के बीच दूरी नाप लेती हैं।

Contents
NCRTC को DPR बनाने की जिम्मेदारीइन 4 रूट पर होगा काम, सर्वे शुरू
- Advertisement -

NCRTC को DPR बनाने की जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार सम्राट कैबिनेट ने बिहार में नमो भारत कॉरिडोर की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वे, डीपीआर और एनालिसिस रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन को सौंप दी है। इससे सबसे पहले बेगूसराय, आरा, गया, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बख्तियारपुर जैसे इलाकों को जोड़ने की तैयारी है। बिहार में जिन चार रूटों पर रैपिड रेल चलाने का प्रस्ताव है उनमें पटना—गया रूद, पटना—मुजफ्फरपुर रूट, पटना—बेगूसराय रूट और पटना—आरा रूट प्रमुख हैं। इस रैपिड रेल नेटवर्क से मुजफ्फरपुर, आरा, जहानाबाद या बेगूसराय जैसे शहरों के बाशिंदों को पढ़ाई, नौकरी या कामकाज के लिए पटना में रहने की जरूरत नहीं होगी और वे डेली अपडाउन कर पटना आ सकेंगे। साथ ही पटना में संचालित मेट्रो से नमो भारत का ट्रैक भी अलग होगा। मेट्रो शहर के अंदर कम दूरी वाले स्टेशनों के बीच चलती है। जबकि नमो भारत रैपिड रेल लंबी दूरी के शहरों के लिए बनी है।

इन 4 रूट पर होगा काम, सर्वे शुरू

पटना-गया नमो भारत कॉरिडोर के तहत बिहार की राजधानी को राज्य के सबसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र गयाजी से सीधे जोड़ने की योजना है। इस नमो भारत रूट में पटना, मसौढ़ी, जहानाबाद और गयाजी जैसे स्टेशन बनाए जा सकते हैं जबकि इस पर सफर सिर्फ 30-40 मिनट में पूरा होगा। इसी तरह पटना-मुजफ्फरपुर नमो भारत कॉरिडोर उत्तर बिहार को सीधे राजधानी पटना से जोड़ने वाली लाइफ लाइन बनेगी। यह रूट गंगा नदी को पार कर उत्तर बिहार के सोनपुर, हाजीपुर, और मुजफ्फरपुर तक जाएगा। इस कॉरिडोर के बनने के बाद उत्तर बिहार के लोग सिर्फ 40 मिनट में पटना पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट-बेगूसराय के बीच नमो भारत का तीसरा कॉरिडोर बनाने की योजना है। ये पटना को बिहार के इंडस्ट्रियल बेल्ट बेगूसराय और बरौनी से जोड़ेगा। इसमें फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा,बरौनी और बेगूसराय में स्टेशन बनाया जा सकता है। इसके अलावा चौथा नमो भारत रूट पटना एयरपोर्ट से आरा तक बनाने का प्लान है। इसमें पटना एयरपोर्ट, दानापुर, बिहटा (प्रस्तावित नया एयरपोर्ट) के साथ आरा को कनेक्ट किया जाएगा

TAGGED: 16 शहर, 4 रूट, आरा-गयाजी, कनेक्ट, ट्रेन, नमो भारत, पटना, रैपिड रेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप का होगा सुनियोजित विकास, CEPT अहमदाबाद देगा तकनीकी सहयोग
बिहारी समाज
तेज प्रताप यादव की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से मिली जमानत, नामांकन के तुरंत बाद समाहरणालय से हुई थीं गिरफ्तार
बिहारी समाज
रात में भी थमेगी ओवरलोडिंग और अवैध वाहनों की रफ्तार, चलंत दस्ता किया गया सक्रिय
बिहारी समाज
पाण्डेय गंगौट में मड़ही पूजा 17 और 18 को, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप का होगा सुनियोजित विकास, CEPT अहमदाबाद देगा तकनीकी सहयोग
बिहारी समाज
तेज प्रताप यादव की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से मिली जमानत, नामांकन के तुरंत बाद समाहरणालय से हुई थीं गिरफ्तार
बिहारी समाज
रात में भी थमेगी ओवरलोडिंग और अवैध वाहनों की रफ्तार, चलंत दस्ता किया गया सक्रिय
बिहारी समाज
पाण्डेय गंगौट में मड़ही पूजा 17 और 18 को, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप का होगा सुनियोजित विकास, CEPT अहमदाबाद देगा तकनीकी सहयोग

पटना : बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देने के…

By Swatva
बिहारी समाज

तेज प्रताप यादव की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से मिली जमानत, नामांकन के तुरंत बाद समाहरणालय से हुई थीं गिरफ्तार

पटना : जनशक्ति जनता दल (JJD) की बांकीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार…

By Swatva
बिहारी समाज

रात में भी थमेगी ओवरलोडिंग और अवैध वाहनों की रफ्तार, चलंत दस्ता किया गया सक्रिय

पटना : बिहार परिवहन विभाग ने राज्य की सड़क सुरक्षा व्यवस्था को…

By Swatva

पाण्डेय गंगौट में मड़ही पूजा 17 और 18 को, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

नवादा : जिले के कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के पाण्डेयगंगौट मड़ही में परमपूज्य…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?