By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

कहीं राहत की फुहार तो कहीं आफत की मार 

Swatva
Last updated: July 12, 2026 4:39 pm
By Swatva 117 Views
Share
7 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही मानसूनी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई इस बारिश ने जिले के लोगों को दोतरफा अहसास कराया है। एक तरफ जहां महीनों की भीषण गर्मी और उमस से तड़पते लोगों को इस बारिश ने राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक दावों की पोल खोलते हुए शहरी और ग्रामीण इलाकों में आफत खड़ी कर दी है। जिले में बारिश के इस बदले मिजाज से पैदा हुए राहत और आफत के हालातों से अलग-अलग जगहों के लोग गुजर रहे हैं।

Contents
हरे चारे की उपलब्धता से मवेशियों को सुकूनधुंध छंटी और प्रकृति में लौटी हरियालीपारा गिरा, उमस भरी गर्मी से मिली मुक्तिभूजल स्तर में सुधार की जगी उम्मीदआफत : – जलजमाव से शहर के कई इलाकों में परेशानीसार्वजनिक स्थलों पर भरा पानीग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली शुरूसड़कों के गड्ढे बन रहे जानलेवा, रफ्तार थमी
- Advertisement -

किसानों के लिए बारिश राहत वाली साबित हो रही है और तेजी से खेती-किसानी परवान पा रहा है। गर्मी से राहत आमजनों को भी भा रहा है। लेकिन जलजमाव आदि का संकट भी साथ ही झेलने की नौबत बनी हुई है। खेती-किसानी के लिहाज से सब कुछ बेहतर है। धान की रोपनी को नई रफ्तार मिल गई है। जिले के किसान लंबे समय से सूखे जैसे हालात और पानी की किल्लत से जूझ रहे थे। बारिश ने किसानों के चेहरे पर खोई हुई मुस्कान वापस ला दी है। खेतों में पानी जमा होने से धान के बिचड़े यानी मोरी को नया जीवन मिला है। किसान अब बड़े पैमाने पर धान की रोपनी में जुट गए हैं। बारिश ने पानी की जरूरत पूरी कर दी है।

हरे चारे की उपलब्धता से मवेशियों को सुकून

कड़कड़ाती धूप और चारे की किल्लत से बेहाल पशुपालकों के लिए बारिश वरदान बनकर आई है। मैदानों में दूब और हरा चारा फिर से लहलहाने लगा है, जिससे मवेशियों के लिए पौष्टिक चारे की किल्लत दूर होगी। इसके साथ ही, लगातार हो रही बारिश से तालाबों और गड्डों में धीरे-धीरे पानी भर रहा है, जिससे मवेशियों को नहाने और गर्मी से बचने का अच्छा ठिकाना मिल रहा है। दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन में सुधार होने की उम्मीद है।

धुंध छंटी और प्रकृति में लौटी हरियाली

पिछले कई महीनों से धूल, धुएं और प्रदूषण की मार झेल रही नवादा की फिजा अब साफ सुथरी नजर आ रही है। बारिश की बूंदों ने हवा में तैरते धूलकणों को जमीन पर ला दिया है, जिससे वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार हुआ है। जिले के पहाड़ी और मैदानी इलाकों के पेड़-पौधे धुलकर बिल्कुल साफ और हरे-भरे हो गए हैं, जिससे पूरा पर्यावरण बेहद खूबसूरत और जीवंत लग रहा है।

- Advertisement -

पारा गिरा, उमस भरी गर्मी से मिली मुक्ति

जून और जुलाई की शुरुआती हफ्ते में लोग भीषण गर्मी व उमस से त्रस्त थे। तापमान 40 डिग्री से ऊपर स्थिर हो कर रह गया था। लेकिन लगातार हो रही बारिश ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को अब घरों में पंखे और एसी के बिना भी सुकून मिल रहा है और रातें आरामदायक हो गई हैं।

भूजल स्तर में सुधार की जगी उम्मीद

जिला पिछले कुछ वर्षों से लगातार गिरते भूजल स्तर की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। चापाकल और बोरिंग दम तोड़ रहे थे। मानसूनी बारिश से जिले के जलस्रोतों, पोखरों और आहर-पाइनों में पानी का संचय शुरू हो गया है। यह पानी धीरे-धीरे जमीन के नीचे जाकर वाटर टेबल को रीचार्ज करेगा, जिससे आने वाले दिनों में पेयजल संकट से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -

आफत : – जलजमाव से शहर के कई इलाकों में परेशानी

बारिश राहत लेकर तो आई, लेकिन नवादा नगर परिषद क्षेत्र के लिए आफत साबित हो रही है। ड्रेनेज सिस्टम संकट का कारण बन रहा है। कई इलाकों में जलजमाव से संकट की स्थिति बन गयी है। शहर के मेन रोड, पुरानी बाजार, वीआईपी कॉलोनी और न्यू एरिया जैसे रिहायशी इलाकों की सड़कों पर जलजमाव परेशान कर रहे हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सार्वजनिक स्थलों पर भरा पानी

नवादा का मुख्य बस स्टैंड इस समय पूरी तरह कीचड़ और पानी से सराबोर है, जिससे यात्रियों को बसों में चढ़ने-उतरने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यही हाल सदर अस्पताल परिसर और कुछ सरकारी स्कूलों का भी है। अस्पताल के ओपीडी और वार्डों के बाहर पानी जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को संक्रमण का खतरा सता रहा है। जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों को भी क्लास तक पहुंचने में भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली शुरू

हल्की आंधी और बारिश शुरू होते ही जिले के बिजली विभाग का ढांचा चरमरा गया है। पेड़ की टहनियां गिरने और इंसुलेटर पंक्चर होने की वजह से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घंटों बिजली गुल रह रही है। नवादा शहर के कई फीडरों में बिजली गायब रहने से लोगों को एक अलग ही मुसीबत झेलनी पड़ रही है।

सड़कों के गड्ढे बन रहे जानलेवा, रफ्तार थमी

बारिश के कारण नवादा-गया रोड और एनएच-20 के कई हिस्सों सहित ग्रामीण सड़कों की हालत जर्जर हो गई है। सड़कों पर पानी होने की वजह से गड्ढे दिखाई नहीं देते और साथ ही फिसलन की अधिकता से बाइक सवार समेत ऑटो वालों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दोगुना समय लग रहा है। ग्रामीण इलाके तो और भी प्रभावित हुए हैं।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सात वर्षों से फरार चल रहा आरोपी समेत दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
पत्थर उद्योग का हब बनेगा जिला,17 ब्लॉक में शुरू होगा खनन
बिहारी समाज
सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले युवक की हत्या, अपहरण के बाद शव खेत से बरामद
बिहारी समाज
10 एकड़ जमीन को ले विवाद, दो गुटों में तनाव
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सात वर्षों से फरार चल रहा आरोपी समेत दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
पत्थर उद्योग का हब बनेगा जिला,17 ब्लॉक में शुरू होगा खनन
बिहारी समाज
सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले युवक की हत्या, अपहरण के बाद शव खेत से बरामद
बिहारी समाज
10 एकड़ जमीन को ले विवाद, दो गुटों में तनाव
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सात वर्षों से फरार चल रहा आरोपी समेत दो गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर…

By Swatva
बिहारी समाज

पत्थर उद्योग का हब बनेगा जिला,17 ब्लॉक में शुरू होगा खनन

नवादा : जिला पत्थर उद्योग का नया हब बनने जा रहा है।…

By Swatva
बिहारी समाज

सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले युवक की हत्या, अपहरण के बाद शव खेत से बरामद

पटना : राजधानी पटना में कथित तौर पर सेक्स रैकेट का विरोध…

By Swatva
बिहारी समाज

10 एकड़ जमीन को ले विवाद, दो गुटों में तनाव

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र फरका बुजुर्ग पंचायत गागन खुर्द…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?