नवादा : जिले के हिसुआ थानान्तर्गत आयोजित लोक संवाद गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने भाग लियाl गोष्ठी के दौरान उपस्थित आमजनों/समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा आमजनों से जुड़ी सामुहिक समस्याओं को खुलकर पुलिस महानिरीक्षक महोदय के समक्ष रखा। पुलिस महानिरीक्षक ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि आमजनों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। बैठक में उपस्थित लोग इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित एवं आशान्वित दिखे।
उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि मगध क्षेत्र की जिला पुलिस आमजनों को आश्वस्त करती है कि उनसे जुड़े समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकता होगी। साथ ही जिला पुलिस आमजनों से यह अपील करती है कि कोई भी समस्या चाहे वह कितनी भी छोटी क्यूँ ना हो बिना किसी डर/भय के संबंधित थानों को अवगत कराएं ताकि थाना स्तर से अपेक्षित कार्रवाई यथाशीघ्र की जा सके। मौके पर भारी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भईया जी की रिपोर्ट