By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Swatva
Last updated: July 11, 2026 5:50 pm
By Swatva 57 Views
Share
4 Min Read
SHARE

अरवल – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मेरा युवा भारत, अरवल जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा द्वारा राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय इटवाॅं, अरवल में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोनाली कुमारी थाना प्रभारी रामपुर चौरम थाना, शैलेन्द्र कुमार प्रभारी राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय इटवाॅं, नीलम कुमारी अपर थानाध्यक्ष रामपुर चौरम थाना, बाबु नंदन कुमार ए एस आई रामपुर चौरम थाना, शिक्षिका प्रियंका कुमारी,मधु कुमारी, विनिता कुमारी,शिक्षक विन्देश्वर चौधरी, संतोष कुमार, देवराज कुमार, सुधीर कुमार,शशि रंजन राय, कंचन कुमार, परशुराम प्रसाद, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को सूरज कुमार के द्वारा अंग वस्त्र एवं सप्रेम भेंट देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मोनाली कुमारी थाना प्रभारी रामपुर चौरम थाना एवं शैलेन्द्र कुमार प्रभारी राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय इटवाॅं द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करपी प्रखंड एम वाई वी सूरज कुमार के द्वारा किया गया।

वही विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए थाना प्रभारी मोनाली कुमारी ने बताया कि बढ़ती आबादी के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता और संसाधनों के सतत उपयोग हेतु जन-जागरूकता का संदेश जरुरी है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा इस वर्ष की आधिकारिक थीम “युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना – वर्तमान तथा भविष्य के लिये” निर्धारित की गई है। यह थीम युवाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास में निवेश करने पर जोर देती है, ताकि वे अपने जीवन विकल्पों, संबंधों और माता-पिता बनने के निर्णयों को सशक्त रूप से ले सकें। भारत दुनिया की लगभग 17% आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।

इस विशाल जनसंख्या को देखते हुए सतत विकास, आर्थिक प्रगति और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना अति आवश्यक है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जागरूकता रैलियां और परामर्श शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बढ़ती आबादी के दबाव के बीच स्वच्छ वायु, निर्मल जल और हरित पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग सभी नागरिकों, विशेष रूप से नव-दंपतियों, से अपील करता है कि वे परिवार नियोजन सेवाओं और सुरक्षित साधनों को अपनाएं।

- Advertisement -

छोटे परिवार के माध्यम से न केवल व्यक्तिगत विकास होगा, बल्कि देश के संसाधनों और पर्यावरण पर पड़ने वाला दबाव भी कम किया जा सकेगा। निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों में से चयन समितियों द्वारा प्रथम स्थान अंजली कुमारी, द्वितीय स्थान ज्योति कुमारी एवं तृतीय स्थान चितरंजन कुमार को चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा माला,मेडल,मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम समाप्ति के दौरान सूरज कुमार द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: arwal khabar, Arwal news, arwal update, Nawada भारत सरकार, अरवल, खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम, विश्व जनसंख्या दिवस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बालिकाएं ही देश के हैं भविष्य, समृद्ध राष्ट्र की सबसे है मजबूत आधारशिला- शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
जदयू में घमासान : पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने प्रदेश सचिव पद से दिया इस्तीफा
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री, सम्राट, विधायक, AI ट्रेनिंग, बिपार्ड, गयाजी
विधायकों को AI की ट्रेनिंग जरूरी, प्रश्नकाल और शून्यकाल के प्रभावी इस्तेमाल में मिलेगी मदद
देश-विदेश राजनीति राजपाट
भारत की जनसंख्या घटेगी, लेकिन ऐसी चुनौतियां आ रहीं जिससे. . .
विचार लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बालिकाएं ही देश के हैं भविष्य, समृद्ध राष्ट्र की सबसे है मजबूत आधारशिला- शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
जदयू में घमासान : पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने प्रदेश सचिव पद से दिया इस्तीफा
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री, सम्राट, विधायक, AI ट्रेनिंग, बिपार्ड, गयाजी
विधायकों को AI की ट्रेनिंग जरूरी, प्रश्नकाल और शून्यकाल के प्रभावी इस्तेमाल में मिलेगी मदद
देश-विदेश राजनीति राजपाट
भारत की जनसंख्या घटेगी, लेकिन ऐसी चुनौतियां आ रहीं जिससे. . .
विचार लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बालिकाएं ही देश के हैं भविष्य, समृद्ध राष्ट्र की सबसे है मजबूत आधारशिला- शिम्पू कुमारी

अरवल -कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह जिला नोडल पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास…

By Swatva
बिहारी समाज

जदयू में घमासान : पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने प्रदेश सचिव पद से दिया इस्तीफा

नवादा : जिला जनता दल (यूनाइटेड) के भीतर अंदरूनी कलह खुलकर सामने…

By Swatva
बिहारी समाज

सदर एसडीएम के पिछले एक वर्ष से न्यायिक कार्य में रुचि नहीं लेने से अधिवक्ता परेशान

नवादा : जिले के सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा नियमित न्यायालय कार्य…

By Swatva
बिहारी समाज

अथमलगोला में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, प्रमुख पद को लेकर चर्चाएं तेज

पटना/अथमलगोला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही अथमलगोला प्रखंड में…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?