नवादा : नवादा दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह एवं उनके समर्थकों के द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष अनुज सिंह एवं सचिव शैलेश कुमार जी ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर मंत्री का अभिनंदन और स्वागत किया।
स्वागत उपरांत आदरणीय मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी ने दोपहर का सुस्वादु भोजन भी न्यू एरिया स्थित डॉ अनुज के निजी आवास पर किया। अपने संबोधन में मंत्री दीपक प्रकाश ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने मॉडर्न शैक्षणिक समूह द्वारा नवादा सहित दक्षिण बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ अनुज सिह ने मंत्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें संस्थान की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने मंत्री दीपक प्रकाश जी के द्वारा चलाए जा रहे पंचायती राज के कार्यक्रमों की सराहना की। ज्ञात हो कि डा अनुज सिंह से मंत्री जी के पिता एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी का मधुर संबंध रहा है, जिसका असर शुक्रवार के कार्यक्रम में देखने को मिला।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के महासचिव अनिल कुमार सिंह, पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय कुमार कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, नवादा प्रभारी हिमांशु शेखर, आंती पंचायत की मुखिया जितेंद्र कुमार सिंह और सरपंच भरत सिंह, नारदीगंज पूर्व प्रखंड प्रमुख गौरी शंकर सिंह, केना पंचायत मुकेश कुमार, ओडो पंचायत मुखिया प्रतिनिधि गौरव कुमार छोटी, जमुआमा पटवासराय सरपंच देवराज पासवान, पचाढा पंचायत पूर्व मुखिया महेश सिंह ,स्वराज ट्रैक्टर्स के प्रोपराइटर संजय कुमार सिंह, बिपिन कुमार सोनू कुमार, विपुल कुमार, दिलीप कुमार के साथ- साथ बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक , समाजसेवी उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट