By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा के सफल संचालन की तैयारी पूरी

Swatva
Last updated: July 11, 2026 2:11 pm
By Swatva 47 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी,श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

- Advertisement -

उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 10:30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की स्वच्छ प्रति एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं।

मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर, ब्लेड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में पूर्णतः वर्जित रहेगी। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शम्भू शरण पांडेय ने परीक्षा केन्द्रों की छतों से भी निगरानी सुनिश्चित करने, परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व परीक्षा परिसर की सघन जांच कराने तथा केवल प्रतिनियुक्त कर्मियों को ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की अनुमति भी नहीं होगी तथा विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं बाहर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, कदाचार अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों के आसपास विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था की गई है। सभी केन्द्रों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल दण्डाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक तथा उड़नदस्ता दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

- Advertisement -

परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए समाहरणालय, नवादा में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ सुरक्षित स्टैटिक एवं सुरक्षित जोनल दण्डाधिकारी की भी व्यवस्था की गई है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्रीमती निरूपमा शंकर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), नवादा तथा पुलिस कार्यालय, नवादा से पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार रहेंगे। नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की पल-पल की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा, यातायात, वज्रवाहन, वाटर कैनन एवं अश्रु गैस आदि की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर-1 को परीक्षा अवधि में सतत गश्ती करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दिन विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक रहेंगे। बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, स्थापना प्रभारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, सभी केन्द्राधीक्षक, दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: nawada khabar, nawada live, Nawada news, अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा, नवादा, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

भारत की जनसंख्या घटेगी, लेकिन ऐसी चुनौतियां आ रहीं जिससे. . .
विचार लेटेस्ट न्यूज़
सदर एसडीएम के पिछले एक वर्ष से न्यायिक कार्य में रुचि नहीं लेने से अधिवक्ता परेशान
बिहारी समाज
अथमलगोला में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, प्रमुख पद को लेकर चर्चाएं तेज
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
ओवरलोड वाहनों से ढही 45 साल पुरानी फुलवरिया डैम की पुलिया, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, 90 गांवों की पेयजल आपूर्ति पर संकट- सिंचाई व्यवस्था ठप
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

भारत की जनसंख्या घटेगी, लेकिन ऐसी चुनौतियां आ रहीं जिससे. . .
विचार लेटेस्ट न्यूज़
सदर एसडीएम के पिछले एक वर्ष से न्यायिक कार्य में रुचि नहीं लेने से अधिवक्ता परेशान
बिहारी समाज
अथमलगोला में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, प्रमुख पद को लेकर चर्चाएं तेज
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
ओवरलोड वाहनों से ढही 45 साल पुरानी फुलवरिया डैम की पुलिया, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, 90 गांवों की पेयजल आपूर्ति पर संकट- सिंचाई व्यवस्था ठप
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

सदर एसडीएम के पिछले एक वर्ष से न्यायिक कार्य में रुचि नहीं लेने से अधिवक्ता परेशान

नवादा : जिले के सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा नियमित न्यायालय कार्य…

By Swatva
बिहारी समाज

अथमलगोला में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, प्रमुख पद को लेकर चर्चाएं तेज

पटना/अथमलगोला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही अथमलगोला प्रखंड में…

By Swatva
बिहारी समाज

ओवरलोड वाहनों से ढही 45 साल पुरानी फुलवरिया डैम की पुलिया, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, 90 गांवों की पेयजल आपूर्ति पर संकट- सिंचाई व्यवस्था ठप

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया…

By Swatva
बिहारी समाज

श्मशान घाट की जमीन पर छात्रावास निर्माण का ग्रामीणों ने किया है विरोध

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड पांति पंचायत अंतर्गत कुहिला गांव के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?