नवादा : जिले के कादिरगंज बाजार में सुरेश कुमार की कपड़े दुकान में भयंकर आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय व्यवसायियों द्वारा आग पर काबू पाने या अगर बगल की दुकानों को बचाने का हर संभव प्रयास किया गया लेकिन वे विफल रहे।
सूचना थानाध्यक्ष समेत फायर ब्रिगेड को दी गयी। सूचना के आलोक में फायर ब्रिगेड के की वाहन आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वैसे शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट