नवादा : एसपी अभिनव धीमान की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी, शराब बरामदगी अभियान, कांडों के त्वरित निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की।
एसपी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (एसडीपीओ), पुलिस निरीक्षकों (सीआई), थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों एवं सार्जेंट को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, नियमित गश्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने पर जोर दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट