नवादा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना तथा विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नवादा, आशुतोष कुमार झा एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अरविंद कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत, जिसमें NI Act के वादों का निष्पादन किया जाएगा।
विधिक जागरूकता प्रचार वाहन व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों तक भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। प्रचार वाहन को विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नवादा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर नवादा न्याय मंडल के न्यायिक पदाधिकारी एवं व्यवहार न्यायालय के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारीगण उपस्थित हुए।
भईया जी की रिपोर्ट