नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार का ऐतिहासिक राजकीय मध्य विद्यालय स्थानांतरण का विरोध अभिभावकों ने आरंभ कर दिया है। इस क्रम में विद्यालय का मुख्य द्वार जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार बावी के नेतृत्व में अभिभावकों द्वारा मुख्य गेट जामकर मांगें माने जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदर्शनकारी अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे।
अभिभावकों का मानना है कि वे विकास या पीएम श्री योजना का विरोध नहीं करते। लेकिन ऐतिहासिक मध्य विद्यालय के स्थानांतरण का विरोध करते हैं। मध्य विद्यालय से एक किलोमीटर दूर इंटर विद्यालय तक आना जाना सुरक्षा के लिहाज से बच्चियों के लिए असुरक्षित। आये दिन जिस प्रकार की घटनाएं लगातार घट रही है उसके मद्देनजर बच्चियों को वहां पढ़ाना संभव नहीं है। ऐसे में बेटी बचाओ-बेटी बचाओ अभियान को धक्का लगना तय है। अभिभावकों ने निर्णय वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है।
भईया जी की रिपोर्ट