By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजनों को मिली सरकारी योजनाओं का लाभ

Swatva
Last updated: July 8, 2026 1:14 pm
By Swatva 26 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान ने नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत महुली पंचायत तथा नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत इचुआकरना पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सहयोग शिविर” आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जिले के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा “सहयोग पोर्टल” भी प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से आमजन अपनी शिकायत अथवा आवेदन ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ आमजनों की समस्याओं का समाधान करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंच सके। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लाभुकों के बीच राशन कार्ड, शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के स्वीकृति पत्र तथा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र का वितरण किया। साथ ही इचुआकरना पंचायत के सैदपुर गांव में जिला पदाधिकारी ने स्कूली बच्चों के बीच विद्यालयी बैग भी वितरित किए।

इसी क्रम में जिले के अन्य प्रखंडों एवं नगर निकायों में भी सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। सिरदला प्रखंड के चौवे, गोविंदपुर प्रखंड के विशुनपुर, पकरीबरावां प्रखंड के डुमरावां, कौआकोल प्रखंड के छबैल, अकबरपुर प्रखंड के लेदहा, वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर, रजौली प्रखंड के अंधरवारी, नरहट प्रखंड के जमुआरा, हिसुआ प्रखंड के तुंगी, मेसकौर प्रखंड के विसियाइत, रोह प्रखंड के मड़रा तथा काशीचक प्रखंड के बेलड़ पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए।

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त नगर परिषद नवादा के वार्ड संख्या-43, नगर परिषद वारिसलीगंज के वार्ड संख्या-03, नगर परिषद हिसुआ के वार्ड संख्या-06 तथा नगर पंचायत रजौली के वार्ड संख्या-10 में भी सहयोग शिविर लगाए गए। सभी शिविरों में प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों के स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम में वरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा, सहयोग शिविरों
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पथराव कांड में दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
जयपुर में आयोजित सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
करोड़ों की लागत से बने पंचायत सरकार भवन और पशु चिकित्सालय तक नहीं है सम्पर्क पथ, कीचड़ में फिसलकर आते हैं ग्रामीण
बिहारी समाज
दूध बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे जिले के हजारों पशु पालक, 165 समितियां हर दिन खरीद रहीं 15000 लीटर दूध
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पथराव कांड में दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
जयपुर में आयोजित सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
करोड़ों की लागत से बने पंचायत सरकार भवन और पशु चिकित्सालय तक नहीं है सम्पर्क पथ, कीचड़ में फिसलकर आते हैं ग्रामीण
बिहारी समाज
दूध बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे जिले के हजारों पशु पालक, 165 समितियां हर दिन खरीद रहीं 15000 लीटर दूध
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पथराव कांड में दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरवल - मेहंदिया थाना क्षेत्र के चंदा गांव में बीते मई माह…

By Swatva

जयपुर में आयोजित सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

अरवल कलेर - "सबका सम्मान–जीवन आसान" अभियान के तहत कलेर प्रखंड के…

By Swatva
बिहारी समाज

करोड़ों की लागत से बने पंचायत सरकार भवन और पशु चिकित्सालय तक नहीं है सम्पर्क पथ, कीचड़ में फिसलकर आते हैं ग्रामीण

नवादा : सरकारी योजनाओं और इंजीनियरिंग की लापरवाही का जीता-जागता नमूना जिले…

By Swatva
बिहारी समाज

दूध बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे जिले के हजारों पशु पालक, 165 समितियां हर दिन खरीद रहीं 15000 लीटर दूध

नवादा : जिला का एकमात्र दुग्ध शीतक केंद्र जिले भर के सभी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?