नवादा : आम के कारोबार की आड़ में विदेशी शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। जिले की गोविंदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 120 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित वैशाली जिले के रहने वाले बताए जाते हैं और गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव में किराये के मकान में रह रहे थे। थानाध्यक्ष विजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक लूना मोटरसाइकिल से आम के कैरेट में विदेशी शराब छिपाकर झारखंड से बिहार की ओर ले जा रहे हैं।
सूचना पर थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध लूना मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। आम के कैरेट के भीतर छिपाकर रखी गई 500 एमएल की 240 कैन बीयर बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 120 लीटर है। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट