नवादा : जिला अधिवक्ता संघ के होने वाले चुनाव में चुनाव आयुक्त की मनमानी नहीं चलेगी। बार कौंसिल ने इससे संबंधित सख्त चेतावनी जारी की है। इससे संबंधित पत्र चुनाव से जुड़े सभी सदस्यों को उपलब्ध कराये गये हैं। बार कौंसिल का मानना है कि चुनाव में गड़बड़ी किये जाने से संबंधित शिकायतों का सिलसिला लगातार जारी है। सभी शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लिया गया है। प्राप्त शिकायतों पर विस्तार से चर्चा के बाद चुनाव से जुड़े चुनाव आयुक्त समेत सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया है।
चुनाव कार्य की देखरेख के लिए कौंसिल ने तीन सदस्यीय समिति का गठन पूर्व में किया जा चुका है। मत डालने से लेकर मतगणना तक वे स्वयं न केवल मौजूद रहेंगे बल्कि किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई व समाधान के बगैर अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ नहीं किया जा सकेगा। बार कौंसिल के निर्देश से चुनाव से जुड़े लोगों में बेचैनी देखी जा रही है। वहीं अधिवक्ताओं ने बार कौंसिल के निर्देश का स्वागत करते हुए कहा कि इससे चुनाव में निष्पक्षता की संभावना प्रबल हो गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट