नवादा : नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया स्थित काली मंदिर के समीप किराए के मकान में 22 वर्षीय विवाहिता का पंखे से लटका शव होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव बरामद कर जांच में जुट गयी है। मृतका की पहचान रोह थाना क्षेत्र के चहल गांव निवासी कैलू की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है मृतका का मायका नरहट थाना क्षेत्र के राजा बिगहा बतायी रही है।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला जीवन लीला समाप्त करने की प्रतीत हो रही है, हालांकि इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर की जांच कर रही है। ससुराल व नैहर वालों की प्रतिक्रिया आनी शेष है।
भईया जी की रिपोर्ट