नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर बाइक से बिक्री के लिए लाये जा रहे 290 लीटर महुआ शराब बरामद किया। इस क्रम में शराब लाने के लिए प्रयोग किए जा रहे बाइक व सहयोग कर रहे बाइक को जब्त कर लिया। कारोबारी व सहयोगी शराब व बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रजौली की ओर से बाइक सवार शराब की खेप लेकर फतेहपुर की ओर जा रहा है।
उसके आगे आगे एक अन्य मोटरसाइकिल सवार लाइनर का काम कर रहा है। सूचना के आलोक में गश्त पर रहे पुसअनि शत्रुघ्न राम को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में बकसंडा मोड़ के पास जाल बिछाया गया। मोटरसाइकिल सवार लाइनर व शराब के बोरे लदे बाइक पर नजर पड़ते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी।
पुलिस पर नजर पड़ते ही लाइन अप कर रहे बाइक सवार व शराब तस्कर बाइक व शराब छोड़ फरार हो गया। तलाशी के क्रम में बोरे से दो दो लीटर के पोलिथिन में कुल 145 पैक बरामद होते ही बाइक समेत शराब जब्त कर थाना लाया गया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट