नवादा : पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने पिपिंग सेरेमनी में परि.डीएसपी पौरुष अग्रवाल को किया सम्मानित। नवादा जिला पुलिस मुख्यालय में अत्यंत गरिमामय और गौरवपूर्ण क्षण रहा,जहां पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने एक विशेष ‘पिपिंग समारोह’ (Piping Ceremony) का आयोजन किया।
समारोह के दौरान, एसपी ने नवादा पुलिस में कार्यरत बिहार पुलिस सेवा (BPS) के होनहार प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक पौरुष अग्रवाल के कंधे पर तीन सितारे और बैच लगाकर उन्हें विधिवत रूप से सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विदित हो कि पौरुष अग्रवाल ने पकरीबरावां/नवादा में अपनी व्यावहारिक ट्रेनिंग को सादगी और न्यायप्रिय रूप से पूरा किया और उस दौरान उन्होंने नवादा वासियों को बेहतर पुलिसिंग सेवा प्रदान की।
भईया जी की रिपोर्ट