By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पीएम श्री योजना के तहत स्कूल शिफ्टिंग का विरोध, विधायक अनिल सिंह के हस्तक्षेप के बाद डीईओ ने लगायी रोक

Swatva
Last updated: July 4, 2026 3:48 pm
By Swatva 45 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिला मुख्यालय के कन्या विद्यालय के बाद अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार के राजकीयकृत मध्य विद्यालय की कक्षा 6 से 8 को इंटर विद्यालय में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के धरना-प्रदर्शन के बाद विधायक अनिल सिंह के हस्तक्षेप के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रस्तावित शिफ्टिंग पर तत्काल रोक लगा दी।

Contents
स्कूल शिफ्टिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र और अभिभावक‘ऐतिहासिक विद्यालय का अस्तित्व खत्म हो जाएगा’कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा पर उठे सवालपीएम श्री योजना पर नहीं, शिफ्टिंग पर है आपत्तिडीईओ ने तत्काल लगाई रोक, एक सप्ताह में जांच का आश्वासनबड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
- Advertisement -

स्कूल शिफ्टिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र और अभिभावक

पीएम श्री योजना के तहत राजकीयकृत मध्य विद्यालय, अकबरपुर की कक्षा 6 से 8 को 4 जुलाई से इंटर विद्यालय, अकबरपुर में स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में विद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

‘ऐतिहासिक विद्यालय का अस्तित्व खत्म हो जाएगा’

प्रदर्शनकारियो ने कहा कि यदि कक्षा 6 से 8 को दूसरे विद्यालय में भेज दिया गया तो राजकीयकृत मध्य विद्यालय केवल प्राथमिक विद्यालय बनकर रह जाएगा। इससे आजादी से पहले स्थापित इस ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान का अस्तित्व प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष यह विद्यालय अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है।

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

धरनार्थियों ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा और आवागमन को देखते हुए उन्हें दूसरे परिसर में भेजना उचित नहीं होगा। इससे छात्राओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -

पीएम श्री योजना पर नहीं, शिफ्टिंग पर है आपत्ति

धरनार्थियों ने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास, डिजिटल सुविधाएं और बेहतर आधारभूत संरचना विकसित करना है। योजना का स्वागत है, लेकिन इसके नाम पर पुराने और ऐतिहासिक विद्यालयों की पहचान समाप्त करना उचित नहीं है।

डीईओ ने तत्काल लगाई रोक, एक सप्ताह में जांच का आश्वासन

धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और प्रस्तावित शिफ्टिंग पर तत्काल रोक लगाने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले की जांच कर सभी पक्षों से विचार करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

- Advertisement -

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार बावी, कौशल कुमार पांडे, सोनू पांडे, अंजली कुमारी, दीप्ति कुमारी, शिखा कुमारी, साइना खातुन, सोनी कुमारी, कंचन कुमारी, शमा परवीन, नेहा कुमारी, सिद्धार्थ कुमार, हर्षित कुमार, संदीप कुमार, अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, nawada updates, पीएम श्री योजना, स्कूल शिफ्टिंग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

डायन का आरोप लगा घर में किया तोड़फोड़, मवेशियों को किया जख्मी
बिहारी समाज
खान सर, जमानत, याचिका, सुनवाई पूरी, जेल या बेल, 10 जुलाई, फैसला
खान सर की याचिका पर सुनवाई पूरी, लेकिन जेल या बेल…10 जुलाई को कोर्ट सुनाएगा फैसला
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
पथराव कांड में दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
जयपुर में आयोजित सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

डायन का आरोप लगा घर में किया तोड़फोड़, मवेशियों को किया जख्मी
बिहारी समाज
खान सर, जमानत, याचिका, सुनवाई पूरी, जेल या बेल, 10 जुलाई, फैसला
खान सर की याचिका पर सुनवाई पूरी, लेकिन जेल या बेल…10 जुलाई को कोर्ट सुनाएगा फैसला
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
पथराव कांड में दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
जयपुर में आयोजित सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

डायन का आरोप लगा घर में किया तोड़फोड़, मवेशियों को किया जख्मी

नवादा : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के अकौना राजवारी टोला में…

By Swatva
खान सर, जमानत, याचिका, सुनवाई पूरी, जेल या बेल, 10 जुलाई, फैसला
अपराध

खान सर की याचिका पर सुनवाई पूरी, लेकिन जेल या बेल…10 जुलाई को कोर्ट सुनाएगा फैसला

पटना के बहुचर्चित कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर और रोशन…

By Amit Dubey

पथराव कांड में दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरवल - मेहंदिया थाना क्षेत्र के चंदा गांव में बीते मई माह…

By Swatva

जयपुर में आयोजित सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

अरवल कलेर - "सबका सम्मान–जीवन आसान" अभियान के तहत कलेर प्रखंड के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?